ऐश्वर्या का SHOCKING खुलासा, ठुकरा दी थी हॉलीवुड की यह बड़ी फ़िल्म, क्योंकि एक सीन में...

ऐश ने बाद में ब्राइड एंड प्रीज्यूडाइस से ओवरसीज़ में डेब्यू किया जिसे गुरिंदर चड्ढा ने डायरेक्ट किया था। यह फ़िल्म जेन ऑस्टन के प्राइड एंड प्रीज्यूडाइस पर आधारित थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 12:06 PM (IST) Updated:Thu, 28 Feb 2019 03:26 PM (IST)
ऐश्वर्या का SHOCKING खुलासा, ठुकरा दी थी हॉलीवुड की यह बड़ी फ़िल्म, क्योंकि एक सीन में...
ऐश्वर्या का SHOCKING खुलासा, ठुकरा दी थी हॉलीवुड की यह बड़ी फ़िल्म, क्योंकि एक सीन में...

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा से कई साल पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने हॉलीवुड करियर को पंख दिये थे और कई अहम फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं। अब ऐश्वर्या ने डेब्यू हॉलीवुड फ़िल्म को लेकर ऐसा राज़ खोला है, जिसे जानकर आप भी सन्न रह जाएंगे।

एक मैग़ज़ीन को दिये गये इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने खुलासा किया कि उनका हॉलीवुड डेब्यू 'ट्रॉय' से होने वाला था। उन्हें इस फ़िल्म में ब्रीसीस का किरदार ऑफ़र किया गया था, जो सुपर स्टार ब्रैड पिट के अपोज़िट था। ब्रैड ने एकेलिस का रोल निभाया था। मगर, ऐश ने फ़िल्म ठुकरा दी थी, क्योंकि इसमें काफ़ी इंटिमेट दृश्य फ़िल्माये जाने थे, जिसके लिए ऐश उस वक़्त तैयार नहीं थीं। बाद में यह रोल हॉलीवुड अदाकारा रोज़ बायर्न ने निभाया था।

 

ऐश ने बाद में ब्राइड एंड प्रीज्यूडाइस से ओवरसीज़ में डेब्यू किया, जिसे गुरिंदर चड्ढा ने डायरेक्ट किया था। यह फ़िल्म जेन ऑस्टन के प्राइड एंड प्रीज्यूडाइस पर आधारित थी। ऐश के अपोज़िट मार्टिन हेंडरसन ने लीड रोल निभाया था। फ़िल्म में अनुपम खेर, इंदिरा वर्मा, नम्रता शिरोडकर और सोनाली कुलकर्णी अहम भूमिकाओं में थे।

इसके बाद ऐश्वर्या मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पाइसेज़, प्रोवोक्ड, द लास्ट लीजन और द पिंक पैंथर2 में फ़ीमेल लीड रोल्स में नज़र आयीं। ऐश्वर्या पिछले साल फ़न्ने ख़ान में एक सिंगर की भूमिका में दिखायी थीं। 2016 में उनकी सरबजीत और ऐ दिल है मुश्किल आयी थीं। 2015 में ऐश्वर्या ने जज़्बा से 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इससे पहले 2010 में वो संजय लीला भंसाली की फ़िल्म गुज़ारिश में रितिक रोशन के साथ उन्होंने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। 

फ़िल्मों के चुनाव को लेकर ऐश काफ़ी टूज़ी हो गयी हैं और सिर्फ़ दमदार किरदार ही निभा रही हैं। पिछले साल जनवरी में ख़बर आयी थी कि ऐश्वर्या सरोगेसी पर बन रही फ़िल्म जैस्मीन में लीड रोल निभाएंगी। इस फ़िल्म को टॉयलेट एक प्रेम कथा बनाने वाले श्रीनारायण सिंह और प्रेरणा अरोरा प्रोड्यूस करने वाले थे। पोस्टर भी रिलीज़ किया गया था, मगर इससे आगे कोई जानकारी सामने नहीं आयी थी। बताया जाता है कि फ़िल्म रियल लाइफ़ में हुई एक घटना से प्रेरित है जो गुजरात में हुई थी। फ़िल्म को सिद्धार्थ और गरिमा निर्देशित करने वाले थे, जिन्होंने टॉयलेट एक प्रेम कथा लिखी थी।

इसके अलावा गुलाब जामुन शीर्षक से एक और फ़िल्म की चर्चा पिछले साल चली थी, जिसमें ऐश अपने हबी अभिषेक बच्चन के साथ रीयूनाइट होने वाली थीं, मगर इस फ़िल्म का भी कोई ज़िक्र नहीं है।

chat bot
आपका साथी