वरुण धवन की मौसी का कोरोना वायरस की वजह से निधन, एक्टर ने गायत्री मंत्र के साथ शेयर की फोटो
Varun Dhawan Aunty Passes Away वरुण धवन ने शनिवार को अपने फैंस को बताया कि उनकी मौसी का निधन हो गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर लगाता बढ़ता जा रहा है। एक्टर वरुण धवन ने शनिवार को अपने फैंस को बताया कि उनकी मौसी का निधन हो गया है। एक्टर ने ने इंस्टाग्राम पर अपनी मौसी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में तीन बार गायत्री मंत्र लिखा और अपना दुख प्रकट किया। एक्टर ने अपनी मासी के निधन पर लिखा-'लव यू, मासी। RIP।
बताया जा रहा है कि वरुण धवन की मासी का देहांत भी कोरोना वायरस की वजह से हुआ है। दरअसल, हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी की अभिनेत्री बेटी जोआ मोरानी जब अस्पताल में भर्ती थीं, तो वरुण धवन ने उनसे बात की थी। इस दौरान वरुण धवन ने जोआ को बताया था कि उनकी एक रिश्तेदार भी कोविड-19 से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on May 23, 2020 at 2:54am PDT
इस बात से और कुछ रिपोर्ट्स के आधार पर दावा किया जा रहा है कि वरुण धवन की मासी का निधन भी कोरोना वायरस से ही हुआ है। उनकी मासी अमेरिका के शिकागो शहर में रहती थीं। हालांकि, उस वक्त वरुण ने कोरोना वायरस के शिकार उस रिश्तेदार का नाम नहीं बताया था। वरुण धवन के पोस्ट पर एक्ट्रेस सोनम कपूर, मलाइक अरोड़ा, करिश्मा कपूर, सोनल चौहान, मोनी रॉय, स्वरा भास्कर, दिया मिर्जा,सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई स्टार्स ने भी कमेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on May 23, 2020 at 4:49am PDT
फिल्म निर्माता और निर्देशक कुणाल कोहली की मौसी की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई हैं। उन्होंने आठ सप्ताह के संघर्ष के बाद दम तोड़ दिया दिया। कुणाल कोहली ने कई भावुक ट्वीट्स के जरिये शोक व्यक्त किया। फिल्म निर्माता कुणाल कोहली की मौसी भी शिकागो में रहती थीं। अगर वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर फिल्म कुली नंबर 1 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, जो 1 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से रिलीज नहीं हो पाई।