Valentine Day 2021: अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं बॉलीवुड के ये 5 कपल, मगर आज तक दुनिया के सामने नहीं किया प्यार का इजहार

जल्द वेलेंटाइन डे आने वाला है। गर्लफ्रेंड-ब्यॉफ्रेंड इस दिन को खास अंदाज में मानते हैं। वहीं कुछ लड़के-लड़कियां अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। वहीं आम लोगों की तरह बॉलीवुड सितारे भी अपने प्यार के रिश्तों के लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 07:50 AM (IST)
Valentine Day 2021: अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं बॉलीवुड के ये 5 कपल, मगर आज तक दुनिया के सामने नहीं किया प्यार का इजहार
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, Instagram : arjunkapoor/dishapatan

नई दिल्ली, जेएनएन । जल्द वेलेंटाइन डे आने वाला है। गर्लफ्रेंड-ब्यॉफ्रेंड इस दिन को खास अंदाज में मानते हैं। वहीं कुछ लड़के-लड़कियां अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। वहीं आम लोगों की तरह बॉलीवुड सितारे भी अपने प्यार के रिश्तों के लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कई अभिनेता और अभिनेत्री हैं जो एक-दूसरे को डेट करने की वजह से हमेशा चर्चा में होते हैं, लेकिन इन सितारों ने कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वेलेंटाइन डे की इस खास वीक में हम आपको उन्हीं सितारों से रूबरू करवाते हैं जो एक-दूसरे को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं लेकिन दुनिया के सामने कभी तक अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

इन दिनों के रिश्ते की चर्चा हमेशा से जोरों पर रही है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को बहुत बार डिनर डेट पर भी साथ जाते हुए देखा गया। इन दोनों की रिलेशनशिप की खबर काफी समय से चल रही है, लेकिन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि डेट करने की खबरों को भी इन दोनों ने नहीं नकारा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर दोनों को साथ में घूमते हुए स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों मालदीव से लौटे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को डिनर डेट पर भी जाते हुए स्पॉट किया जाता है। इन दोनों ने भी अभी तक न तो अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की है और न ही रिश्ते का खबरों को खंडित किया है।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पाटनी बॉलीवुड के ऐसे कपल है जो लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। यह दोनों ज्यादातर समय साथ ही बिताते हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी डेट पर जाने के अलावा वेकेशन भी साथ ही मनाते हैं। हालांकि, सार्वजनिक तौर पर दोनों रिलेशनशिप को लेकर कमेंट करने से बचते रहे हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अभी तक खुद से अपने रिश्ते को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ

फिल्म अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ को लेकर अफवाहें है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों अभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया हैं। दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ नजर आए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने वाले हैं।

अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान लंबे समय से जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिलेनशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अरबाज और उनकी कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को लेकर कई सारी खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। यही नहीं दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन दोनों की कई सारी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। साथ ही अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी को अक्सर साथ भी देखा जाता है। इन दोनों ने भी अभी तक अपने रिश्ते के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।  

chat bot
आपका साथी