US Elections Results 2020: अमेरिका के चुनाव पर प्रियंका चोपड़ा ने किया दिलचस्प कमेंट, कही ये बात

US Elections Results 2020 प्रियंका अपनी आगामी फिल्म मैट्रिक्स 4 की शूटिंग के लिए बर्लिन में थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी और डायना की तस्वीरें शेयर कीं हैl उन्होंने अपने जर्मन होटल के बाहर पोज भी दिया था।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 07:30 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 07:30 PM (IST)
US Elections Results 2020: अमेरिका के चुनाव पर प्रियंका चोपड़ा ने किया दिलचस्प कमेंट, कही ये बात
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर एक पोस्ट किया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब मतों की गिनती चल रही हैl डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा हैl अब इस पर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी बात रखी हैl प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के अलावा परिवार के साथ बैठकर अमेरिकी चुनाव का नतीजा देख रही हैंl प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर एक पोस्ट किया हैl

प्रियंका ने लिखा है, '2020 की अनिश्चिता अभी भी बरकरार हैl मैं मेरे परिवार के साथ अमेरिकी चुनाव के परिणाम देख रही हूंl अभी भी कई सारे वोटों की गिनती होनी हैl ऐसा लगता है कि यह एक लंबी रात होगीl' इस बीच अमेरिका में वोटिंग रोक दी गई हैl वोटों की गिनती करने में कई राज्यों को कुछ दिन लग जाते हैंl वोटों की गिनती करने में अधिक समय इसलिए भी लगेगा क्योंकि कोरोना वायरस के चलते लोगों ने मेल से भी वोट किया हैl

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बर्लिन से लॉस एंजलिस वापिस गई हैl जहां वह एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीl उन्होंने अपने परिवार के साथ होमकमिंग भी सेलिब्रेट की हैl प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड कलाकार है और वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैl प्रियंका चोपड़ा पिछली बार फिल्म में अभिनेता फरहान अख्तर के नजर आई थीl इस फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम की भी अहम भूमिका थीl यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थीl 

 

View this post on Instagram

Home is where the heart is❤️ @diariesofdiana @ginothegerman @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Nov 1, 2020 at 6:20pm PST

प्रियंका अपनी आगामी फिल्म 'मैट्रिक्स 4' की शूटिंग के लिए बर्लिन में थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी और डायना की तस्वीरें शेयर कीं हैl उन्होंने अपने जर्मन होटल के बाहर पोज दिया था। प्रियंका ने होटल को कोविड-19 के दौरान भी देखभाल के लिए धन्यवाद दिया था। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैंl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl

chat bot
आपका साथी