Umang 2022: शहनाज गिल ने कटरीना और कियारा के गाने पर मचाया धमाल, मुंबई पुलिस के लिए पहली बार किया स्टेज पर परफॉर्म
Shehnaaz Gill Dance at Umang 2022 बीते दिन मंबई में हुए उमंग 2022 में अभिनेत्री शहनाज गिल ने कटरीना कैफ और कियारा आडवाणी के गानों पर कई धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दीं। ये शहनाज की पहली स्टेज परफॉर्मेंस थी जिसे उन्होंने मुंबई पुलिस के लिए किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 13 से लाइम लाइट में आई पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल फैंस के बीच काफी चहेती हैं। उनकी पॉप्यूलैरिटी का आलम यह है कि एक के बाद एक एक्ट्रेस को कई ऑफर्स मिलते जा रहे हैं। बीते दिन ही एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस के लिए आयोजित किए जाने वाले सलाना समारोह उमंग 2022 में भी परफॉर्म किया। यह शहनाज का पहला स्टेज परफॉर्मेंस था और उन्होंने बैक-टू-बैक कई गानों पर डांस कर महफिल लूट ली।
उमंग 2022 में शहनाज के डांस परफॉरेमेंस के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे कटरीना कैफ के आइटम नंबर चिकनी चमेली, कियारा आडवाणी के नच पंजाबन और हौली-हौली जैसे पेपी सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। यहां देखें शहनाज के डांस वीडियो, A post shared by neetuShehnaaz_Army27 (@neetushehnaaz_army27)
एक वीडियो में वे जॉनी लीवर और प्रतीक बब्बर के साथ भी डांस करते हुए दिख रही हैं। बीती रात एक्ट्रेस ने उमंग में जमकर धमाल मचाया।
A post shared by neetuShehnaaz_Army27 (@neetushehnaaz_army27)
मुंबई पुलिस को किया शुक्रिया
शहनाज गिल ने उमंग 2022 में अपनी डांस परफॉर्मेंस से पहले मुंबई पुलिस को शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ये उनका पहला स्टेज परफॉर्मेंस है, जो वे मुंबई पुलिस के लिए करने जा रही हैं। शहनाज ने आगे कहा, अगर अच्छा लगे तो थैंक यू और अगर ना पसंद आए तो भी कह देना कि अच्छा है।
A post shared by neetuShehnaaz_Army27 (@neetushehnaaz_army27)
कुछ दिनों पहले शहनाज ने अपना पहला रैम्प वॉक किया था, जहां वे रेड कलर का लहंगे पहने ब्राइडल लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के लिए खूब तारीफे भी लूटीं और कई दिनों तक उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बवाल काटती रहीं। यहां देखें शहनाज का ब्राइडल लुक, A post shared by neetuShehnaaz_Army27 (@neetushehnaaz_army27)
शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस 13 से बाहर आने के बाद वे अब तक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वे जल्द सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में भी नजर आएंगी। हाल ही में शहनाज फिल्म के को-स्टार सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल के साथ नजर आई थीं।