बर्थडे: ट्विंकल, ट्विंकल 'बिग' स्टार!

ट्विंकल ने 1995 में फ़िल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फ़िल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।

By Hirendra JEdited By: Publish:Thu, 29 Dec 2016 11:47 AM (IST) Updated:Thu, 29 Dec 2016 12:23 PM (IST)
बर्थडे: ट्विंकल, ट्विंकल 'बिग' स्टार!

मुंबई। क्या यह महज संयोग है कि आज हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का ही नहीं उनकी स्टार डॉटर ट्विंकल खन्ना का भी जन्मदिन है। ट्विंकल आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। ‌भले ही ट्विंकल खन्ना ने अपने करियर में सिर्फ 14 फ़िल्में ही की हैं इसके बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

आज ट्विंकल खन्ना बेस्ट सेलर किताबों की लेखिका के साथ-साथ एक इंटीरियर डिजायनर के रूप में भी अपनी पहचान रखती हैं। ट्विंकल फ़िल्म स्टार अक्षय कुमार से साल 2001 में शादी कर फ़िल्मों से लग हो गयी। क्या आप जानते हैं बहुत पहले ‘जय शिव शंकर’ फिल्म में काम मांगने के लिए राजेश खन्ना के ऑफिस में अक्षय कुमार गए थे तब राजेश खन्ना ने घंटों उन्हें बिठाए रखा और बाद में उनसे मिले भी नहीं। उस दिन कोई सोच भी नहीं सकता था कि यही अक्षय एक दिन काका की बड़ी बेटी ट्विंकल का लाइफ पार्टनर होगा! बहरहाल, ट्विंकल ने अक्षय कुमार से शादी करने से पहले काफी रिसर्च किया था। मसलन, अक्षय के खानदान में किन-किन लोगों को क्या कोई बीमारी है, उनके परिवार में कोई गंजा तो नहीं है वगैरह वगैरह। आपको हंसी आई तो हम बता दें ट्विंकल 'मिसेज़ फन्नीबोंस' नाम से एक बेस्ट सेलर किताब लिख चुकी हैं। इस किताब पर उन्हें साल 2016 का क्रॉस वर्ड बुक अवार्ड भी मिला।

इसे भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की कुछ अनसुनी कहानियां!

पिछले महीने ही उनकी दूसरी किताब 'द लीजेंड ऑफ़ लक्ष्मी प्रसाद' रिलीज हुई। इस किताब के रिलीज़ के समय इंडस्ट्री से कई सितारे मौजूद रहे। इसी कार्यक्रम में करण जौहर ने होस्टिंग के दौरान कहा था- 'ट्विंकल, ट्विंकल बिग स्टार'। आपको बता दें ट्विंकल ने 1995 में फ़िल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फ़िल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।

इसे भी पढ़ें: सलमान ख़ान के फैंस से नहीं डरतीं ट्विंकल खन्ना!

chat bot
आपका साथी