तुषार कपूर ने 'इन' स्पेशल दोस्तों के साथ मनाया अपना बर्थडे, जानें किसके कहने पर वो बने पिता

जब उन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों से यह बात शेयर की तो सभी ने तुषार को सपोर्ट किया..

By Hirendra JEdited By: Publish:Mon, 20 Nov 2017 09:17 AM (IST) Updated:Tue, 21 Nov 2017 07:20 AM (IST)
तुषार कपूर ने 'इन' स्पेशल दोस्तों के साथ मनाया अपना बर्थडे, जानें किसके कहने पर वो बने पिता
तुषार कपूर ने 'इन' स्पेशल दोस्तों के साथ मनाया अपना बर्थडे, जानें किसके कहने पर वो बने पिता

मुंबई। 'जन्मदिन मुबारक हो एक प्यारी सी आत्मा, एक महान पिता और उससे भी बढ़कर एक कमाल के इंसान को', एकता कपूर ने कुछ इन्हीं शब्दों में अपने भाई और अभिनेता तुषार कपूर को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।

20 नवंबर को तुषार अपना 42 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके दोस्त नंदिता महतानी के घर पर एक पार्टी हुई जिसमें तुषार के सभी ख़ास दोस्त पहुंचे और उनका जन्मदिन मनाया। ऊपर की तस्वीर एकता कपूर ने अपने सोशल साइट्स पर शेयर की है, जिसमें इन दोनों भाई-बहनों की केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है। पहुंचने वाले मेहमानों में तुषार कपूर की बेहद करीबी और उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'गोलमाल अगेन' की हीरोइन तब्बू कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं।

यह भी पढ़ें: फराह ख़ान के घर हुई पार्टी में जाह्नवी कपूर, सारा अली ख़ान समेत ये स्टार्स भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

आप देख सकते हैं 'रंगीला' गर्ल अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी काफी स्टाइलिश अवतार में तुषार कपूर के बर्थडे पार्टी में पहुंची।

अभिनेता और तुषार के ख़ास दोस्त डिनो मोरिया तो अपने शानदार बाइक से पूरे टशन में इस पार्टी में पहुंचे। 

अभिनेता चंकी पाण्डेय भी अपनी वाइफ के साथ इस पार्टी का हिस्सा बने। उनके अलावा काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी जैसे तमाम स्टार्स इस पार्टी में नज़र आये। 

हम सब जानते है कि तुषार कपूर ने शादी नहीं की है। लेकिन, तुषार एक प्यारे से बेटे के पिता हैं। उनके बेटे का नाम है लक्ष्य। लक्ष्य का जन्म पिछले साल ही 1 जून को हुआ था। बर्थडे बॉय तुषार ने इस मौके के लिए व्हाईट ड्रेस चुना था!

क्या आप जानते हैं तुषार कपूर बॉलीवुड में वह पहले मेल स्टार हैं, जिन्होंने सिंगल पैरेंट के रूप में अपने बेटे लक्ष्य के पालन-पोषण की जिम्मेदारी ली है। तुषार ने फ़िल्मकार प्रकाश झा के कहने पर ये निर्णय किया था। हाल ही में उन्होंने जागरण डॉट कॉम से कहा था कि एक बार फ्लाइट में प्रकाश झा से उनकी मुलाकात हुई, तो प्रकाश ने उनसे पूछा कि उनका क्या इरादा है शादी को लेकर? तो तुषार ने उन्हें कहा कि शादी तो हो नहीं रही, अरेंज मैरेज करना नहीं है और प्यार हो नहीं रहा तो प्रकाश झा ने उन्हें राय दी कि वह पैरेंट तो बन ही सकते हैं! खुद उन्होंने भी सिंगल पैरेंट के रूप में एक बेटी को अडॉप्ट किया है और आज वह कई साल की हो गई है और वह खुश हैं।

यह भी पढ़ें: मां बनने के दो महीने के भीतर ही सोहा अली ख़ान रैंप पर उतरीं, देखें तस्वीरें

तब प्रकाश झा ने ही तुषार को एक परिवार का नंबर दिया। तुषार फिर उन लोगों से मिले और फिर उन्होंने पूरी जानकारी हासिल की। जब उन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों से यह बात शेयर की तो सभी ने तुषार को सपोर्ट किया। तुषार ने बताया कि बहन एकता कपूर ने उन्हें इस मामले में सबसे अधिक सपोर्ट किया और फिर वो लक्ष्य के पापा बने!  

chat bot
आपका साथी