'वंदे मारतम' से सिंगिंग डेब्यू पर टाइगर श्रॉफ हुए नर्वस, ऋतिक रोशन और दिशा पाटनी ने बढ़ाया हौसला

टाइगर की इस कोशिश पर उनके गुरु ऋतिक रोशन और कथित गर्लउफ्रेंड दिशा पाटनी ने हौसलाअफ़जाई की है। दिशा ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बेसब्री से इंतज़ार है। हिेमेश रेशमिया ने भी इमोजी के ज़रिए टाइगर को सपोर्ट किया।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 12:33 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 12:33 PM (IST)
'वंदे मारतम' से सिंगिंग डेब्यू पर टाइगर श्रॉफ हुए नर्वस, ऋतिक रोशन और दिशा पाटनी ने बढ़ाया हौसला
Tiger Shroff debuts as singer. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अपने एक्शन से होश उडा़ने वाले टाइगर श्रॉफ अब गायकी के हुनर दिखाते नज़र आएंगे। टाइगर, जैकी भगनानी के साथ जश्ने-आज़ादी के मौक़े पर वंदे मातरम गाना लेकर आ रहे हैं। इस गाने को टाइगर ने आवाज़ दी है और इस शुरुआत पर थोड़ा नर्वस महसूस कर रहे हैं, मगर हौसला बढ़ाने के लिए उनके पीछे ऋतिक रोशन और दिशा पाटनी खड़े हैं।

टाइगर ने गाने की पहली झलक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और इसके साथ उन्होंने अपनी भावनाएं भी ज़ाहिर कीं। टाइगर ने लिखा- यह पहली बार है, जब मैंने इस तरह का गाना गाने का प्रयास किया है। अपना पहला सिंगल वंदे मातरम आपके साथ साझा करके उत्साहित होने के साथ नर्वस भी हूं। यह महज़ गाना नहीं बल्कि स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एक जज़्बा है। यह गाना साझा करते हुए कृतज्ञ हूं। भारत के लिए मेरी ओर से ट्रिब्यूट है। 10 अगस्त को रिलीज़ होगा।  

 

View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

टाइगर की इस कोशिश पर उनके 'गुरु' ऋतिक रोशन और कथित गर्लउफ्रेंड दिशा पाटनी ने हौसलाअफ़जाई की है। दिशा ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बेसब्री से इंतज़ार है। हिेमेश रेशमिया ने भी इमोजी के ज़रिए टाइगर को सपोर्ट किया। वहीं, रोहित रॉय ने कमेंट में लिखा- अगर यह आगाज़ है तो अंजाम बेहतरीन ही हो सकता है। टाइगर, तुम हैरान करते हो। इसके अलावा और भी कई सेलेब्स ने टाइगर की इस शुरुआत का स्वागत किया है।

गाने को रेमो डिसूज़ा ने निर्देशित किया है। कौशल किशोर ने बोल लिखे हैं, जबकि विशाल मिश्रा ने म्यूज़िक कम्पोज़ किया है। अंकन सेन, जुएली वैद्य और राहुल शेट्टी ने कोरियोग्राफ किया गया है।

टाइगर का यह पहला हिंदी गाना है। इससे पहले उन्होंने अंग्रेज़ी गानों कैसेनोवा और अनबिलिवेबल में सुरों की आज़माइश की थी। वंदे मातरम गाना जैकी भगनाने का जे जस्ट म्यूज़िक रिलीज़ कर रहा है। जे जस्ट म्यूज़िक इससे पहले आलिया भट्ट पर फ़िल्माया गया प्रादा, अम्मी विर्क द्वारा गाया गया जाए बे, मुस्कुराएगा इंडिया और जुगनी 2.0 जैसे गीत रिलीज़ कर चुका है। ।

chat bot
आपका साथी