Tiger Shroff ने जब उठा लिया 200 किलो वजन, आप भी देखें वर्कआउट का ये धांसू वीडियो

Tiger Shroff Work Out Video टाइगर श्रॉफ एक वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी शेयर हो रहा है जिसमें टाइगर ने 200 किलो वजन उठाया है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 02:08 PM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 02:08 PM (IST)
Tiger Shroff ने जब उठा लिया 200 किलो वजन, आप भी देखें वर्कआउट का ये धांसू वीडियो
Tiger Shroff ने जब उठा लिया 200 किलो वजन, आप भी देखें वर्कआउट का ये धांसू वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ को उनके एक्शन और फिटनेस के लिए जाना जाता है। अक्सर उनके जिम में वर्कआउट के वीडियो सामने आते हैं और साथ ही लोगों को उनकी मार्शस आर्ट, जिमनैस्टिक्स के कारनामे देखने का मौका भी मिलता रहता है। हालांकि, अभी टाइगर श्रॉफ ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वेट लिफ्ट करते नजर आ रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ ने वीडियो शेयर करने के साथ यह भी बताया है कि उन्होंने 200 किलो वजन उठाया था। 200 किलो वजन के साथ जिम करना काफी मुश्किल होता है, जो टाइगर श्रॉफ ने किया है। टाइगर ने वीडियो कैप्शन में लिखा, 'काफी समय हो गया जबकि मैंने इस हद तक पुश किया है, 200 किलोग्राम। हाई स्कूल के दिनों में यह काफी हल्का लगता था। ऑनली ह्यूमन।'

 

View this post on Instagram

Its been a while since i pushed myself this far...200kgs...used to feel a lot lighter back in highschool 😓🙉...#onlyhuman ❤ @mmamatrixgym @rajendradhole

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on Aug 17, 2019 at 10:25pm PDT

इस वीडियो की उनकी फैंस ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी ने कमेंट कर लिखा है, 'बाप रे!' शिल्पा शेट्टी के अलावा ईशान खट्टर ने टाइगर को सुपर ह्यूमन बताया और कुणाल खेमू ने भी इस पर कमेंट किया। बता दें कि टाइगर के इस वीडियो को एक घंटे में ही लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया है।

टाइगर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी फैंस को उनकी एक्शन फिल्म वॉर का इंतजार है, जिसमें उनके साथ रितिक रोशन भी दिखाई देंगे। 

chat bot
आपका साथी