Dussehra 2022: अरुण गोविल से लेकर गुरमीत चौधरी तक, श्रीराम के किरदार में इन एक्टर्स को मिली घर-घर पहचान

देशभर में आज यानी 5 अक्टूबर को दशहरे का त्यौहार मनाया जा रहा है। छोटे पर्दे पर धार्मिक टीवी शोज का क्रेज शुरुआत से ही देखने को मिलता रहा है। कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने टीवी पर राम का किरदार निभाया।

By Aditi YadavEdited By: Publish:Wed, 05 Oct 2022 08:24 AM (IST) Updated:Wed, 05 Oct 2022 08:24 AM (IST)
Dussehra 2022: अरुण गोविल से लेकर गुरमीत चौधरी तक, श्रीराम के किरदार में इन एक्टर्स को मिली घर-घर पहचान
Dussehra 2022, Dussehra, vijayadashmi, Photo Credit twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Tv Celebs Played Ram Character: देशभर में इन दिनों नवरात्रि और रामलीला की धूम है। फिल्मी सितारों के बीच भी नवरात्रि और दशहरे की धूम देखने को मिल रही है। छोटे पर्दे पर धार्मिक टीवी शोज का क्रेज शुरुआत से ही देखने को मिलता रहा है। कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने टीवी पर राम का किरदार निभाकर लोगों के दिल में जगह बनाई।

अरुण गोविल

Photo / Twitter

जब भी भगवान राम की बात होती है सबके जहन में पहले अरुण गोविल का ही नाम आता है। रामानंद सागर के रामायण सीरियल में राम का किरदार एक्टर अरुण गोविल ने निभाया था, जो खूब फेमस हुआ था। आलम ये था कि अरुण कहीं जाते तो लोग उनके पैर छूने लगते थे। आज भी लोग इन्हें राम के रूप में ही देखते हैं।

गुरमीत चौधरी

Photo / Twitter

साल 2008 की रामायण में टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने राम का रोल निभाया था। वहीं देबिना बनर्जी सीता के रोल में नजर आई थीं। इस जोड़ी को घर-घर में राम-सीता के नाम से खूब पहचान मिली थी। बता दें इस शो को रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने बनाया था।

आशीष शर्मा

Photo / Twitter

साल 2015 में आया शो सिया के राम में एक्टर आशीष शर्मा ने राम का किरदार निभाया था।

पीयूष सचदेव

Photo / Twitter

'देवों के देव महादेव' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले पीयूष सहदेव ने घर घर में राम नाम से अपनी पहचान बनाई थी। ये शो साल 2011 में शुरू हुआ था। इस सीरियल में पीयूष सहदेव के साथ रुबिना दिलैक सीता के रोल में नजर आई थी।

हिमांशु सोनी

Photo / Twitter

राम-सिया के लव-कुश सीरियल में हिमांशु सोनी ने राम का किरदार निभाया था।

जितेन्द्र कपूर

Photo / Twitter

फिल्म एक्टर जितेन्द्र ने राम भगवान का किरदार निभाया था। उन्होंने फिल्म लव-कुश में ये किरदार निभाया था जो साल 1997 में आई थी। इस मूवी का निर्देशन वी मधुसूदन राव ने किया था।

यह भी पढ़ें- Dussehra 2022: 'आदिपुरुष' स्टार प्रभास लेंगे रामलीला में हिस्सा, ये बड़े सितारे भी बन चुके हैं राम और रावण

chat bot
आपका साथी