Tara Sutaria ने आदर जैन संग रिश्ते पर किया खुलासा, बताया दुनिया से क्यों नहीं छुपाया र‍िश्‍ते को

तारा इन दिनों रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।पहली बार तारा सुतारिया ने आदर जैन संग रिश्ते पर बात की है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 08:41 AM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 02:19 PM (IST)
Tara Sutaria ने आदर जैन संग रिश्ते पर किया खुलासा, बताया दुनिया से क्यों नहीं छुपाया र‍िश्‍ते को
Tara Sutaria ने आदर जैन संग रिश्ते पर किया खुलासा, बताया दुनिया से क्यों नहीं छुपाया र‍िश्‍ते को

नई दिल्ली, जेएनएन। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फेम एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने करण जौहर की इस फिल्म से एक अलग पहचान बनाई है। तारा फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। तारा इन दिनों रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता हैं। वहीं तारा सुतारिया को आदर जैन संग उनकी फै​मिली पार्टीज में भी देखा जाता है। लेकिन दोनों ने कभी भी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में होने की बात को स्वीकार नहीं किया है। हालांकि आदर और तारा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर प्यार जाहिर करते रहते हैं।

 वहीं पहली बार तारा सुतारिया ने आदर जैन संग रिश्ते पर बात की है। तारा सुतारिया ने हाल ही में पिंकविला को इंटरव्यू दिया है। इस इंटव्यू में जब उनसे आदर संग डेटिंग पर सवाल किया गया तब तारा ने बड़ी ही खूबसूरती से उसका जवाब दिया। तरा ने कहा, 'वह किसी भी ऐसे रिश्ते को छिपाने में वह यकीन नहीं करती जो काफी 'सुंदर' हो। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते कई बार सेलेब्स अपने रिश्ते को लेकर चुप रहते हैं।'  

तारा सुतारिया ने आगे कहा, 'उनका ऐसे मानना है कि अगर आप किसी भी इंसान के साथ रिश्ते में हैंं, तो ये बात पूरी तरह से साफ है कि वो रिश्ता बहुत पिवत्र और पर्सनल है। वहीं फिल्मी लाइन में काफी कम चीजें ऐसी होती हैं जो निजी होती हैं। इसी वजह से कई बार रिश्तों को लेकर उस पर रिएक्शन देना और उसे सबके सामने शेयर करना पसंद नहीं किया जाता है।' 

इसी इंटरव्यू में तारा सुतारिया ने कहा, 'उन्हें ऐसे लगता है कि जब कोई चीज अद्भुत, जादुई और खूबसूरत है तो उसे छिपाना नहीं चाहिए। लेकिन उस रिश्ते को अपनी पर्सनल लाइफ को जितना हो सके खुद तक ही सीमित रखना चाहती हैं। वहीं इस बात से परेशान भी नहीं होना चाहिए कि कोई आपके बारे में क्या सोचता है।' 

chat bot
आपका साथी