Swara Bhaskar Supports Richa Chadha: गलवान ट्वीट विवाद के बीच स्वरा भास्कर ने ऋचा चड्ढा का किया समर्थन

Swara Bhaskar Supports Richa Chadha गलवान ट्वीट विवाद में अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की एंट्री हो चुकी है। स्वरा ने ट्वीट कर ऋचा चड्ढा का समर्थन किया है और उनकी हौसला अफजाई किया है। इससे पहले विवेक रंजन अग्निहोत्री सहित कई कलाकारों ने अभिनेत्री को लताड़ लगाई थी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 26 Nov 2022 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 26 Nov 2022 04:55 PM (IST)
Swara Bhaskar Supports Richa Chadha: गलवान ट्वीट विवाद के बीच स्वरा भास्कर ने ऋचा चड्ढा का किया समर्थन
Swara Bhaskar Supports Richa Chadha: Swara Bhaskar supported Richa Chadha amid Galwan tweet controversy.

नई दिल्ली, जेएनएन। Swara Bhaskar Supports Richa Chadha: ऋचा चड्ढा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, एक्ट्रेस ने हाल ही में इंडियन आर्मी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद ट्विटर पर बायकॉट फुकरे 3 ट्रेंड होने लगा था और लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, मामले को बढ़ता देख ऋचा ने एक स्टेटमेंट जारी कर माफी मांग ली है, लेकिन लोग अभी-भी उनसे खफा हैं और अब इस मामले स्वरा भास्कर की एंट्री हो चुकी है और वो ऋचा चड्ढा के फेवर में खड़ी दिखाई दे रही हैं।   

स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऋचा चड्ढा का सपोर्ट करते हुए लिखा, ऋचा आपके लिए ताकत और बहुत सारा प्यार। स्वरा भास्कर के अलावा शुक्रवार को अभिनेत्री के समर्थन में साउथ के अभिनेता प्रकाश राज ने सपोर्ट किया है। उन्हें अक्षय कुमार के एक ट्वीट का जवाब देते हुए ऋचा को सपोर्ट करते हुए लिखा, आपसे ये उम्मीद नहीं थी अक्षय... ये कहने के बाद ऋचा चड्ढा आपसे ज्यादा हमारे देश के लिए बेहतर हैं, सर।

भारतीय सेना पर एक्ट्रेस ने किया तंज

दरअसल, भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ने लिखा था कि सरकार के आदेश दे तो हम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी (POK) को वापस ले सकते हैं। इसी ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना पर तंज कसते हुए लिखा, Galwan Says hi और इसके बाद एक्ट्रेस को लोगों ने ट्विटर पर खरी-खोटी सुनाते हुए क्लास लगा दी और फुकरे 3 की बायकॉट के लिए एक कैंपेन भी शुरू कर दिया है।

विवेक अग्निहोत्री ने लगाई क्लास

ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट के बाद लगातार बॉलीवुड सेलेब्स भी उनपर निशाना साध रहे हैं। बीते दिनों अक्षय कुमार, अनुपम खेर, अशोक पंडित जैसे कलाकारों ने उनकी भत्सना की थी। जबकि शुक्रवार को द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अभिनेत्री पर पलटवार करते हुए लिखा, मैं इस बात से सच में हैरान नहीं हूं, वो वास्तव में भारत विरोधी महसूस करते हैं। दिल की बात जुबान पर आ ही जाती है और फिर वे पूछते हैं कि लोग बॉलीवुड की फिल्म का बायकॉट क्यों कर रहे हैं।

ऋचा चड्ढा की आने वाली फिल्में

आपको बता दें कि हाल ही में ऋचा चड्ढा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉय फ्रेंड अली फजल से शादी रचाई है। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म फुकरे 3 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अपने किरदार भोली पंजाबन की भूमिका को आगे निभाती हुई नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Celebs on Vikram Gokhale Death: विक्रम गोखले के निधन पर अक्षय कुमार सहित इन कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

chat bot
आपका साथी