Sunny Leone ने शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की हिडिन वीडियो, दिखा फनी अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपनी हर एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका फनी अंदाज देखने को मिल रहा है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 02:44 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 02:44 PM (IST)
Sunny Leone ने शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की हिडिन वीडियो, दिखा फनी अंदाज
Sunny Leone shares hidden video of birthday celebration, shows funny style. photo source @sunnyleone instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपनी हर एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका फनी अंदाज देखने को मिल रहा है।

अभिनेत्री ने हाल ही में अपना 40 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अब उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की अनदेखी वीडियो शेयर की हैं। इस वीडियो में सनी लियोनी काफी फनी अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस के सिर पर पीले कलर के बैलून बांधे नजर आ रहे हैं। साथ ही वो मुस्कुराती कुछ बोलती हुई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘हिडिन बर्थडे वीडियो।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

इस फनी वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को अब तक साढ़े 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही मे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एमटीवी के शो स्पिल्ट्सविला के सेट से फोटोज शेयर किया थे।

इस फोटो में वो शो के को-स्टार रणविजय सिंह के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वो व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ रेड कलर की स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। तो रनविजय सफेद कलर की टी-शर्ट के साथ एक ब्लेजर पहने नजर आ रहे हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘अनामिका’ में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज को विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट के लोनरेंडर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। ये वेब सीरीज एम एक्स प्लेयर पर रिलीज की जाएगी।

chat bot
आपका साथी