सुखविंदर सिंह की ए आर रहमान से चल रही है जबरदस्त Fight, ये है कारण

फिल्म 'ताल' को एक बार फिर निर्देशक सुभाष घई ने रिलीज़ किया है। हालांकि यह मुंबई के एक ही थियेटर में दिखाई जाएगी।

By Rahul soniEdited By: Publish:Mon, 10 Apr 2017 04:51 PM (IST) Updated:Mon, 10 Apr 2017 04:59 PM (IST)
सुखविंदर सिंह की ए आर रहमान से चल रही है जबरदस्त Fight, ये है कारण
सुखविंदर सिंह की ए आर रहमान से चल रही है जबरदस्त Fight, ये है कारण

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'ताल' को दोबारा से मुंबई के एक सिनेमाघर में देखने के लिए रिलीज़ किया गया है। इस मौके पर फेमस सिंगर सुखविंदर सिंह और ए आर रहमान मौजूद थे। सुखविंदर ने कहा कि उनकी ए आर रहमान के साथ क्रिएटिव फाइट चल रही है।

फेमस सिंगर सुखविंदर सिंह और फेमस सिंगर व कंपोजर ए आर रहमान एक छत के नीचे थे। जब ये दोनों एक साथ एक मंच पर आए तो सुखविंदर ने एक दिलचस्प बात का खुलासा किया। रविवार को हुए कार्यक्रम में फिल्म 'ताल' को दोबारा से मुंबई के एक सिनेमाघर में देखने के लिए रिलीज़ किया गया। यहां पर दोनों आए थे। इस मौके पर सुखविंदर सिंह ने कहा कि, उनकी ए आर रहमान से फाइट चल रही है। वैसी वाली फाइट नहीं बल्कि क्रिएटिव फाइट। इस फाइट का कारण यह है कि ए आर रहमान से सीखने के लिए बहुत कुछ मिलता है।

यह भी पढ़ें: शादी की बात घर पर इसलिए डिस्कस नहीं करते अर्जुन कपूर

सुखविंदर कहते हैं, ''मैं अभी सीख रहा हूं। ए आर रहमान बहुत क्यूट हैं। इसलिए सभी इनके साथ फाइट करना चाहते हैं जिसमें मेरा नाम सबसे उपर है। हालांकि फाइट क्रिएटिव होनी चाहिए। ए आर रहमान बेस्ट हैं। इनकी फिल्में 'दिल से', 'ताल', और भी कई फिल्में आप देख सकते हो। ए आर रहमान मेरे गॉडफादर हैं।'' इस अवसर पर सुखविंदर सिंह ने यह भी बताया कि फिल्म 'ताल' के एक गाने में उन्होंने मात्र 40 सेकंड के लिए अपनी आवाज दी है। उस गाने को गायक हरिहरन ने गाया था और गाने में सुखविंदर ने एक ही शब्द गाया था, वो था प्रियसी।

यह भी पढ़ें: Exclusive : शाहिद करते होंगे पार्टी एन्जॉय, मिसेज शाहिद कपूर तो हो जाती हैं बोर

इतना ही नहीं इस मौके पर इन दोनों ने अपनी कई यादें साझा की जिनमें ज्यादातर वो थीं जब दोनों ने एक दूसरे के साथ काम किया था। फिल्म 'ताल' को एक बार फिर निर्देशक सुभाष घई ने रिलीज़ किया है। हालांकि यह मुंबई के एक ही थियेटर में दिखाई जाएगी। 

chat bot
आपका साथी