लंदन में ब्‍वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग एक फ्लैट में रुकी हैं सोनम कपूर...!

सोनम और आनंद की जोड़ी उस वक्त सुर्खियों में आई थी, जब हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के सम्मान में अक्षय कुमार द्वारा दी गई पार्टी में सोनम, आनंद के साथ पहुंची थीं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Wed, 05 Oct 2016 10:18 AM (IST) Updated:Wed, 05 Oct 2016 01:02 PM (IST)
लंदन में ब्‍वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग एक फ्लैट में रुकी हैं सोनम कपूर...!

नई दिल्ली। सोनम कपूर इन दिनों लंदन में 'बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल' में शिरकत कर रही हैं। यहां सोनम भाई हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म 'मिर्जिया' को प्रमोट करने के लिए पहुंची हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लंदन में सोनम किसी फाइव स्टार होटल में नहीं ठहरी हुई हैं, बल्कि वह अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के सेंट्रल लंदन स्थित अपार्टमेंट में रह रही हैं।

वैसे बता दें कि सोनम कपूर ने आज तक यह स्वीकार नहीं किया है कि वह आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर सोनम कपूर द्वारा पोस्ट किए गए फोटो और वीडियो से साफ जाहिर होता है कि आनंद के साथ उनका कुछ तो चल रहा है। इधर आनंद ने भी इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


अब ये होगी सैफ की बेटी की पहली फिल्म और हीरो का नाम जान चौंक जाएंगे!

लेकिन एक न्यूज पेपर की खबर के अनुसार, सोनम और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद एक-दूसरे को लेकर बेहद सीरियस हैं। एक वजह यह भी है कि सोनम-आनंद अपनी रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी बोलना नहीं चाहते। वह इसे लोगों के सामने लाकर कोई मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं। लेकिन इनके करीबी बताते हैं कि सोनम और आनंद एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं।

गौरतलब है कि सोनम और आनंद की जोड़ी उस वक्त सुर्खियों में आई थी, जब हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के सम्मान में अक्षय कुमार द्वारा दी गई पार्टी में सोनम, आनंद के साथ पहुंची थीं। दोनों ने वहां काफी वक्त साथ में बिताया था। सूत्रों की मानें तो सोनम पिछले दो साल से आनंद के साथ डेटिंग कर रही हैं और अब दोनों ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर गंभीर हैं। खबर तो यह भी है कि दोनों के परिवार भी इस रिलेशनशिप को मंजूरी दे चुके हैं।

बेटी न्याया करती हैं अजय देवगन के साथ ऐसा व्यवहार, सुनकर चौंक जाएंगे

chat bot
आपका साथी