Sonakshi Sinha looks: सोनाक्षी सिन्हा के आईकॉनिक लुक पर फिदा हुए जहीर इकबाल, कमेंट कर कही ये बात

Sonakshi Sinha looks सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो उमराव जान से रेख के लुक को रीक्रिएट करती हुई दिख रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Fri, 12 Aug 2022 02:57 PM (IST) Updated:Fri, 12 Aug 2022 02:57 PM (IST)
Sonakshi Sinha looks: सोनाक्षी सिन्हा के आईकॉनिक लुक पर फिदा हुए जहीर इकबाल, कमेंट कर कही ये बात
Zaheer Iqbal was impressed by Sonakshi Sinha iconic look said this on comment

नई दिल्ली, जेएनएन। Sonakshi Sinha looks: बॉलीवुड की दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। खबरें है कि सोनाक्षी इन दिनों नोटबुक अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सोनाक्षी सिन्हा का उमराव जान लुक इस सबके बीच अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो उमराव जान से रेखा के स्टाइल लुक में नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों एक्ट्रेस से सफेद रंग का मुल्मुल अंगरखा और ऊपर से एक सफेद रंग दुपटा भी डाला हुआ है। सोनाक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है और उनके चाहने वाले कमेंट कर उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें तस्वीरें

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

अपने इस आईकॉनिक लुक को सोशल मीडिया पर शेयर कर सोनाक्षी सिन्हा ने साल 1981 में आई फिल्म उमराव जान के गाने ‘इन आंखों की मस्ती के…’ को भी कैप्शन लिखा है।

जहीर इकबाल ने किया कमेंट

सोनाक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों पर उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, ‘मस्ताने हजारों हैं।’ जहीर के इस कमेंट का जबाव देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, वाह सही बोल के लिए आपको पूरे नंबर मिलते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट

वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही मच अवेटेड फिल्म डबल एक्सएल  में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म समाज में लंबे समय से चल रहे बॉडीवेट स्टीरियोटाइप पर सवाल उठाती है, जिसे बहुत ही ह्यूमरस अंदाज में दर्शाया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग को लंदन और न्यू दिल्ली में बड़े पैमाने शूट किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टर पर रिलीज हुई अभिषेक दुधैया की फिल्म 'भुज द प्राइज ऑफ इंडिया' में देख गया था। इस फिल्म में अभिनेत्री ने अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर और नोरा फतेही के साथ अहम रोल प्ले किया है।

chat bot
आपका साथी