Bhaijaan: सलमान खान की फिल्म में अब्दु रोजिक को मिला बड़ा चांस, निभाएंगे ये महत्वपूर्ण किरदार

सोशल मीडिया पर अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक के हाथ एक बड़ा मौका लगा है। अब्दु रोजिक सलमान खान की फिल्म भाईजान में एक बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे जिसके बारे में खुद अब्दु ने अपने फैंस को बताया।

By Tanya AroraEdited By: Publish:Fri, 05 Aug 2022 06:18 PM (IST) Updated:Fri, 05 Aug 2022 06:18 PM (IST)
Bhaijaan: सलमान खान की फिल्म में अब्दु रोजिक को मिला बड़ा चांस, निभाएंगे ये महत्वपूर्ण किरदार
social media influencer abdu rozik will play gangster in salman khan film bhaijaan. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।Abdu Rozik In Salman Khan Bhaijaan: सलमान खान को बड़े परदे पर देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जहां अगले साल उनकी फिल्म टाइगर 3 बड़े परदे पर रिलीज होगी। तो वही 'भाईजान'(कभी ईद कभी दिवाली) का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की इस फिल्म से जहां शहनाज गिल भी बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं, तो वही सलमान खान की फिल्म से एक सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर का जुड़ चुका है और ये इंटरनेट सेंसेशन कोई और नहीं बल्कि गायक 'अब्दु रोजिक' हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

सलमान खान की 'भाईजान' अब्दु रोजिक निभाएंगे ये महत्वपूर्ण किरदार

सलमान खान की फिल्म 'भाईजान' का हिस्सा होने का खुलासा खुद अब्दु रोजिक ने अपने एक इंटरव्यू में किया। अब्दु रोजिक ने कहा, 'मैं भाईजान की फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। मैं सलमान खान की फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहा हूं। इसके आगे अपने किरदार के बारे में मैं आपको कुछ नहीं बता सकता'। आपको बता दें कि अब्दु रोजिक की सलमान खान से पहली मुलाकात आईफा 2022 के दौरान हुई थी। जहां उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का गाना गाकर उन्हें इम्प्रेस किया।

View this post on Instagram

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं अब्दु रोजिक

18 साल के अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अब्दु रोजिक के प्रशंसकों की लिस्ट में कोई कमी नहीं है। उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के कई एक्टर्स से भी ज्यादा है। करीब 3 मिलियन से अधिक उनके चाहने वाले हैं। अब्दु भी अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते और अक्सर मस्ती भरे वीडियो पोस्ट करते हैं। सलमान खान की फिल्म 'भाईजान' की बात करें तो इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

chat bot
आपका साथी