लखनऊ में खेलो इंडिया गेम्स के कार्यक्रम में आयोजकों पर फूटा गायक Kailash Kher का गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल

Kailash Kher Angry Video गायक कैलाश खेर का लखनऊ में हो रहे खेलो इंडिया 2023 के कार्यक्रम में आयोजकों पर गुस्सा फूट पड़ा है। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया है कि उनकी तबियत ठीक नहीं होने के बावजूद उन्हें 1 घंटे इंतजार कराया गया है।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Fri, 26 May 2023 01:44 PM (IST) Updated:Fri, 26 May 2023 01:44 PM (IST)
लखनऊ में खेलो इंडिया गेम्स के कार्यक्रम में आयोजकों पर फूटा गायक Kailash Kher का गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल
Kailash Kher Angry Video, Kailash Kher songs

नई दिल्ली, जेएनएन। Kailash Kher Angry Video: गायक कैलाश खेर का खेलो इंडिया कार्यक्रम में आयोजकों पर गुस्सा फूट पड़ा है। वे लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में भाग लेने पहुंचे थे। कैलाश खेर गायक हैं। वह काफी पसंद किए जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में गाने गाए हैं। उनके गाए हुए गानों पर आज भी फैंस डांस करने को मजबूर हो जाते है। 

कैलाश खेर को गुस्सा क्यों आया है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित खेलो इंडिया कार्यक्रम में भाग लेने लखनऊ पहुंचे गायक कैलाश खेर का गुस्सा फूट पड़ा है। उनकी कई ऑडियो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसमें उन्हें आयोजकों को लताड़ते हुए देखा जा सकता है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 उत्तर प्रदेश में लखनऊ की बीबीडी यूनिवर्सिटी में हो रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 25 मई गुरुवार को हुआ है और इसका समापन 3 जून को होना है।

'खेलो इंडिया' की खोली पोल

प्रधानमंत्री जी के स्वघोषित नवरत्न ने।

..तभी तो इतना अहंकार है।#KailashKher pic.twitter.com/VlbpZ2Lcgc— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) May 26, 2023

क्या बीमार थे कैलाश खेर?

कैलाश खेर को इस अवसर पर कई लोकप्रिय गानों पर परफॉर्म करते हुए देखा गया। इस बीच उनके कई वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें आयोजकों को फटकार लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसके बावजूद वह गाना गाने आए हैं व उन्हें 1 घंटे से इंतजार कराया जा रहा है। उन्होंने आयोजकों पर कार्यक्रम का सही से आयोजन नहीं करने व बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया।

"तमीज सीखो, होशियारी झाड़ रहे है" ◆ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन में पहुंचे कैलाश खेर मैनेजमेंट टीम पर भड़के Kailash Kher | #KailashKher | Khelo India University Games |@Kailashkher pic.twitter.com/887r8nIaXw

— Amit Singh 🇮🇳 (@KR_AMIT007) May 26, 2023

कैलाश खेर ने क्या लखनऊ में गानों पर लाइव परफॉर्म किया?

बाद में कैलाश खेर का गुस्सा शांत हुआ व उन्होंने स्टेज पर काफी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उत्तर प्रदेश के खेल और युवा मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवनीत सहगल को भी कैलाश खेर के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।

कैलाश खेर ने प्रभास की फिल्म बाहुबली में कौन-सा गाना गाया था?

कैलाश खेर सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी खुश रहते है। उन्होंने प्रभास की फिल्म बाहुबली में भी गाना गाया था। उनका गाया गाना 'कौन है वो' भी काफी वायरल हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके है।

chat bot
आपका साथी