Sheil Sagar Died: दिल्ली में 22 साल के शैल सागर नामक सिंगर का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर

Sheil Sagar Died शैल सागर गायक है और उन्होंने कई लाइव परफॉरमेंस दी थीl अब उनका 22 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैl उनके निधन के कारण का पता नहीं चल पाया हैl कई लोग उनके निधन पर शोक प्रकट कर रहे हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Jun 2022 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jun 2022 08:33 PM (IST)
Sheil Sagar Died: दिल्ली में 22 साल के शैल सागर नामक सिंगर का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर
Sheil Sagar Died: शैल सागर का निधन हो गया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl Sheil Sagar Died: दिल्ली स्थित गायक और म्यूजिशियन का बुधवार को 22 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैl उनके निधन कैसे हुआl इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई हैl शैल सागर की आयु 22 वर्ष थी और वह दिल्ली में बतौर गायक और म्यूजिशियन काम कर रहे थेl रिपोर्ट के अनुसार उनके निधन की पुष्टि उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर की हैl शैल का निधन बुधवार को हुआ हैl

शैल सागर के निधन की पुष्टि उनके एक दोस्त ने की है

शैल सागर के निधन की पुष्टि करते हुए उनके एक दोस्त ने लिखा है, 'आज का दिन बहुत खराब हैl पहले केके और अब हमारा उभरता हुआ सिंगर नहीं रहाl शैल सागर को श्रद्धांजलिl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'आरआईपी शैल सागर को मैं व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता था लेकिन मैंने उनके शो में भाग लिया थाl मैं उनसे जुड़ पा रहा थाl एक कलाकार के तौर पर वह शानदार थेl वह जिस प्रकार का संगीत बनाते थे, वह मुझे पसंद आता थाl हमने एक हीरा खो दियाl हमें स्वतंत्र कलाकारों की सहायता करना चाहिएl'

Today is a sad day.. first KK and then this beautiful budding musician who had we in awe with his rendition of my favourite song #wickedgames.. may you rest in peace #SheilSagar. https://t.co/x3n93WlitS

— Viraj Kalra (@virajkalra) June 1, 2022

शैल सागर इंडियन इंडिपेंडेंस म्यूजिक में काफी लोकप्रिय थे

शैल सागर इंडियन इंडिपेंडेंस म्यूजिक में काफी लोकप्रिय थेl उन्होंने एक प्राइड नामक एकॉस्टिक से डेब्यू किया थाl उन्होंने करीब 40000 से ज्यादा स्पोटीफाई पर गाए हैंl उनके तीन सिंगल 2021 में रिलीज हो चुके हैंl रोलिंग स्टोन की रिपोर्ट के अनुसार वह पियानो, गिटार और सेक्सोफोन भी बजाते थेl इसके अलावा वह हंसराज कॉलेज के म्यूजिक सोसाइटी के भूतपूर्व उपाध्यक्ष भी थेl

गुरुवार को ही संतूर वादक भजन सोपोरी का भी निधन हुआ है

गुरुवार को ही संतूर वादक भजन सोपोरी का भी निधन हुआ हैl वह 75 वर्ष के थे और उनका निधन गुरुग्राम के अस्पताल में हुआ हैl उन्हें कैंसर हो गया थाl भजन सोपोरी को 2004 में पद्मश्री भी दिया गया थाl

chat bot
आपका साथी