शनाया कपूर के पहले एड को देख इम्प्रेस हुए करण जौहर, सोशल मीडिया यूजर्स ने कर डाला ट्रोल बोले- 'ये सोनम कपूर से भी बड़ी फ्लॉप होगी'

अब शनाया ने अपना डेब्यू कर लिया है। हालांकि फिलहाल शनाया ने कमर्शियल एड के जरिए डेब्यू किया है। शनाया के इस पहले एड ने करण जौहर को तो खासा इम्प्रेस कर दिया है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स शनाया से खासा खुश नहीं लग रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 09:41 PM (IST)
शनाया कपूर के पहले एड को देख इम्प्रेस हुए करण जौहर, सोशल मीडिया यूजर्स ने कर डाला ट्रोल बोले- 'ये सोनम कपूर से भी बड़ी फ्लॉप होगी'
शनाया कपूर, करण जौहर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। कुछ दिन पहले ही करण जौहर ने शनाया कपूर का एक वीडियो शेयर करते हुए उनके डेब्यू की जानकारी दी थी। लेकिन अब शनाया ने अपना डेब्यू कर लिया है। हालांकि फिलहाल शनाया ने कमर्शियल एड के जरिए डेब्यू किया है। शनाया के इस पहले एड ने करण जौहर को तो खासा इम्प्रेस कर दिया है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स शनाया से खासा खुश नहीं लग रहे हैं।

दरअसल हाल ही में शनाया कपूर ने अपने पहले कमर्शियल एड में काम किया है। ये एक एक हेयर स्ट्रेटनर का एड है जिसके जरिए शनाया ने पहली बार अपने एक्टिंग स्किल्स को दिखाया है। इस एड को देखकर निर्माता- निर्देशक करण जौहर खासे इम्प्रेस हो गए हैं। करण जौहर ने एक को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, ओह माय गॉड, शनाया कपूर, तुम्हारे बाल बहुत सुंदर दिख रहे हैं। लेकिन क्या तुम्हें यकीन है कि तुमने आज से पहले कभी स्पैगेटी बाउल देखी थी?'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर के इस वीडियो पर शनाया कपूर के पिता संजय कपूर ने भी कमेंट करते हुए लिखा हार्टशेप ईमोजी बनाई है। तो वहीं संजय कपूर के इस कमेंट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'आपकी बेटी सोनम कपूर से भी ज्यादा फ्लॉप होगी।' वहीं करण के वीडियो पर भी कई लोग कमेंट कर शनाया को ट्रोल कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'एक और अनन्या पांडे आ गई।' इस ट्रोलिंग देखकर कहा जा सकता है कि शनाया कपूर को लोग फिलहाल खासा पसंद नहीं कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanaya Kapoor 🤎 (@shanayakapoor02)

बता दें कि शनाया कपूर अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की बेटी हैं। संजय कूपर का बॉलीवुड करियर भी कुछ खास नहीं रहा। हाल ही में संजय कपूर एक वेब सीरीज 'द लास्ट हावर' में नजर आए हैं। अब शनाया कपूर भी फिल्मों में जल्द ही नजर आने वाली हैं। शनाया को करण जौहर लॉन्च करने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी