Shamshera Trailer: संजय दत्त के 'तिलक' वाले लुक तो रणबीर के बम्बइया एक्सेंट पर भड़के लोग, पूछा- 1870 में होता था ये?

Shamshera Actor Sanjay Dutt Brutally Trolled सोशल मीडिया यूजर ये देखकर भड़क गए हैं कि फिल्म के विलेन को ही ये हिन्दू चिन्ह का इस्तेमाल करते क्यों दिखाया गया है। उनका कहना है कि माथे पर तिलक लगाकर सिर्फ हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 12:48 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 12:48 PM (IST)
Shamshera Trailer: संजय दत्त के 'तिलक' वाले लुक तो रणबीर के बम्बइया एक्सेंट पर भड़के लोग, पूछा- 1870 में होता था ये?
Shamshera Actor Sanjay Dutt brutally trolled for His tilak look

नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर के लिए ये साल काफी खास रहने वाला है। ब्रह्मास्त्र के बाद उनकी फिल्म शमशेरा का भी ट्रेलर सामने आ चुका है। 2.59 सेकेंड के इस ट्रेलर को लोगों ने कितना पसंद किया इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इसे 4 करोड़ लोग देख चुके हैं। हालांकि ऐसे लोग भी हैं जिन्हें ये ट्रेलर कुछ खास पसंद नहीं आया। कहीं भावनाएं आहत हो रही हैं तो कही रणबीर के मुंबइया एक्सेंट को लेकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

शमशेरा में रणबीर कपूर अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। सिनेमाघरों में तो 22 जुलाई को पता चलेगा कि शमशेरा ने कितना कमाल किया है, पर सोशल मीडिया पर तो अभी से 'बायकॉट शमशेरा' ट्रेंड होना शुरू हो चुका है। लोगों का कहना है कि फिल्म में जानबूझ कर दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। ट्रेलर में संजय दत्त अंग्रेजों की पुलिस में शामिल एक क्रूर अफसर हैं। उन्होंने तिलक और त्रिपुंड एक साथ लगाया हुआ है, जिसमें से एक विष्णु को दर्शाता और दूसरा शिव को।

माथे पर तिलक लगाकर फिर से हिंदुओ को टारगेट किया जा रहा है और फिर बेवकूफ हिंदु इसे देखने जाएंगे। #BoycottBollywood#BoycottBrahmastra#ShamsheraTrailer pic.twitter.com/iN8L1gtfCO

— Sunil Sharma (@sunilpandit_14) June 24, 2022

सोशल मीडिया पर यूजर ये देखकर भड़क गए हैं कि फिल्म के विलेन को ही ये हिन्दू चिन्ह का इस्तेमाल करते क्यों दिखाया गया है। वो कह रहे हैं कि माथे पर तिलक लगाकर फिर से हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है। हालांकि कुछ को तो रणबीर कपूर के एक्सेंट से भी दिक्कत है। उनका कहना है कि वो इस पीरियड फिल्म में बम्बइया हिन्दी बोलते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे पचा पाना थोड़ा मुश्किल है।

Presenting #Shamshera Teaser, #SanjayDutt is playing EVIL BRAHMIN,typical Bollywood, either target Hindutva Brahmin#BoycottShamshera#BoycottBollywoodForever#BoycottBollywood#RanbirKapoor#ShamsheraTrailer

But Rabel Star #Prabhas Worships God Blockbuster #Adipurush. 🚩🚩 pic.twitter.com/lFc71Ee3gN

— ℝ𝕒𝕞 𝕔𝕙𝕒𝕣𝕒𝕟 📿🚩🚩 (@Boss42265174) June 24, 2022

फिल्म में 1870 का युग दिखाया गया है और इसके एक सीन में वाणी कपूर कोल्ड शोल्डर ड्रेस पहना हुआ है। इसे देखकर भी लोग मजे ले रहे हैं कि आखिर उस युग में ऐसे कपड़े, कुछ रिसर्च तो कर लेते।  

A woman wearing an off-shoulder top in 1870. #ShamsheraTrailer pic.twitter.com/Vim9b6hLJo— Nitin Sinha (@NsNitinsinha) June 24, 2022

#Shamshera teaser is out and we see -

Another Bollywood movie with villain wearing big tilak on forehead... Another attempt at HINDUPHOBIC BOLLYWOOD..??https://t.co/rdnUizogxY#ShamsheraTrailer #Bollywood #BoycottBollywood pic.twitter.com/CYFfd1HM0x— Young Moves Media (@YoungMovesMedia) June 24, 2022

chat bot
आपका साथी