'उड़ाता पंजाब' के लिए पहली पसंद नहीं थे शाहिद कपूर, ये ऑस्कर नॉमिनी बनने वाले थे 'टॉमी सिंह'

साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर ने टॉमी सिंह का करिदार निभाया था। लेकिन फिल्म के निर्माता इसमें शाहिद कपूर की जगह पर ओस्कर नॉमिनी अभिनेता रिज अहमद को लेना चाहते थे। इस बात का खुलासा स्क्रीनप्ले राइटर सुदीप शर्मा ने किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:27 AM (IST)
'उड़ाता पंजाब' के लिए पहली पसंद नहीं थे शाहिद कपूर, ये ऑस्कर नॉमिनी बनने वाले थे 'टॉमी सिंह'
उड़ता पंजाब में शाहिद कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाब में ड्रग्स के कारोबार को उजागर करने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' की रिलीज को पांच साल पूरे हो गए हैं। फिल्म की रिलीज के पहले से ही इसे लेकर खूब विवाद खड़े हुए थे। आखिरकार लोगों को फिल्म खूब पसंद आई। इस फिल्म में मुख्य किरदार में अभिनेता शाहिद कपूर नजर आए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर कभी भी पहली पसंद नहीं थे?

दरअसल साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर ने टॉमी सिंह का करिदार निभाया था। लेकिन फिल्म के निर्माता इसमें शाहिद कपूर की जगह पर ओस्कर नॉमिनी अभिनेता रिज अहमद को लेना चाहते थे। इस बात का खुलासा स्क्रीनप्ले राइटर सुदीप शर्मा ने किया है। हाल ही में फिल्म के पांच साल पूरे होने पर संदीप ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने ये खुलासा किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सुदीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि, 'टॉमी सिंह के किरदार के लिए शाहिद कपूर हमारी दूसरी पसंद थे। इस फिल्म में टॉमी सिंह के किरदार के लिए हमने पाकिस्तानी ब्रिटिश एक्टर रिज अहमद को कास्ट करने का सोचा था। हॉलीवुड फिल्म नाईटक्रॉलर में रिज अहमद का काम देखने के बाद खासकर मैं उनसे इतना ज्यादा इंप्रेस था कि हम इस फिल्म में रिज को लेने की सोच रहे थे।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Riz Ahmed (@rizahmed)

आगे सुदीप कहते हैं कि, 'हमने बिल्कुल भी नहीं सोचा था कि फिल्म में टॉमी सिंह के किरदार के लिए हम किसी बॉलीवुड एक्टर को कास्ट करेंगे।' रिज अहमद की तारीफ करते हुए सुदीप ने कहा, 'रिज एक महान एक्टर हैं। मुझे उनकी फिल्म नाइटक्रॉलर बहुत ज्यादा पसंद है। वह उस वक्त इतने बड़े स्टार भी नहीं थे। इसलिए हम उन्हें उड़ता पंजाब में लेने के बारे में सोच सकते थे। रिज, टॉमी सिंह के रोल में एकदम फिट बैठते थे। जब आप फिल्म की कास्टिंग कर रहे होते हैं तो इच्छाएं घोड़े की तरह तेज रफ्तार से दौड़ती है।'

बता दें कि उड़ता पंजाब फिल्म जून 2016 को रिलीज हुई थी। ये फिल्म पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। फिल्म में युवा पीढ़ी के बीच फैल रहे ड्रग्स के एडिक्शन की सच्चाई बताती है। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर खान भी अहम भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में शाहिद और आलिया दोनों के ही अभिनय की जमकर सराहना की गई थी।

chat bot
आपका साथी