Sara Ali Khan Throwback Video : इस वीडियो में आप सारा को देखकर हैरान रह जाएंगे

Sara Ali Khan Throwback Video सारा अली खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद का ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 04:44 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 04:44 PM (IST)
Sara Ali Khan Throwback Video : इस वीडियो में आप सारा को देखकर हैरान रह जाएंगे
Sara Ali Khan Throwback Video : इस वीडियो में आप सारा को देखकर हैरान रह जाएंगे

नई दिल्ली, जेएनएन। यूथ सेंसेशन और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद का ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ये उनका थ्रोबैक वीडियो है, इस वीडियो में सारा अपने दोस्तों के साथ फ्लाइट में मस्ती करती नज़र आ रही हैं। लेकिन इस वीडियो में उन्हें पहचाना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, सारा बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सारा का वजन काफी बढ़ा हुआ था वो काफी चबी थीं।

आज अपने परफेक्ट फिगर और लुक्स से सुर्खियां बटोरने वालीं सारा कुछ साल पहले करीब 96किलो की थीं। सारा की फिटनेस जर्नी और ड्रास्टिक ट्रांसफॉर्मेशन अपने आप में एक प्रेरणा है। सारा ने जो वीडियो शेयर किया है वो उस वक्त का है जब उनका वजन बढ़ा हुआ था। यही वजह है इस वीडियो में उन्हें पहचान पाना कठिन हो रहा है। हालांकि ये वीडियो काफी क्यूट है और सारा के फैंस को पसंद भी आ रहा है।

सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्म केदारनाथ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली सारा अक्सर अपने वर्क आउट पिक्चर्स और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इंडस्ट्री में आने से पहले सारा ने अपना वज़न घटाने के लिए बहुत मेहनत की है। सारा के अभी के फिगर को देखते हुए ये मानना बेहद मुश्किल है कि एक समय में वो 96 किलो की हुआ करती थीं। आज सारा काफी फिट हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Presenting Sara ka Sara Sara 💁🏻‍♀️ Let’s make ‘light’ of what it was... Let’s also make it lighter than what it was 🤣😂😅 Video and transformation credit: @namratapurohit 🙌🏻👊🏻🦾🦿

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on Jan 27, 2020 at 7:26pm PST

बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव आजकल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के अपोजिट नज़र आएंगी। इसके अलावा को वरुण धवन के साथ ‘कुली नंबर 1’ में भी नजर आने वाली हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Zoe looking for her prey...👀👓🤔 Just another day 💁🏻‍♀️ Today who wants to play🤷‍♀️ Come on- say say say⁉️⁉️⁉️#bts #LoveAajKal ❤️

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on Jan 25, 2020 at 2:57am PST

chat bot
आपका साथी