Sanjay Leela Bhansali की फिल्म से रणवीर सिंह का पत्ता कटा? इस एक्टर की एंट्री की खबरें

Sanjay Leela Bhansali Film Ranbir Kapoor संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म के लिए रणवीर सिंह के स्थान पर रणबीर कपूर को पसंद कर सकते हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 01:35 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 01:35 PM (IST)
Sanjay Leela Bhansali की फिल्म से रणवीर सिंह का पत्ता कटा? इस एक्टर की एंट्री की खबरें
Sanjay Leela Bhansali की फिल्म से रणवीर सिंह का पत्ता कटा? इस एक्टर की एंट्री की खबरें

नई दिल्ली, जेएनएन। निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा को लेकर लंबे वक्त से चर्चाएं हो रही हैं। पहले बताया जा रहा था कि एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर संजय लीला भंसाली के प्रोजेक्ट के लिए पहली पसंद हैं और जल्द ही दोनों साथ में फिल्म करने जा रहे हैं। इससे पहले रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली, फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम कर चुके हैं। हालांकि, अब खबर आ रही है कि फिल्म बैजू बारवा के लिए संजय लीला भंसाली की पसंद रणवीर सिंह नहीं, जबकि रणबीर कपूर है।

बताया जा रहा है कि फिल्म मेकर रणवीर सिंह के बजाय सांवरिया स्टार रणबीर कपूर को फिल्म के लिए कास्ट कर सकते हैं। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह कपूर और संजय लीला भंसाली में फिल्म को लेकर बात चल रही थी, लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हुआ। अब माना जा रहा है कि इस बार संजय लीला भंसाली रणबीर के साथ फिल्म ला सकते हैं।

साथ ही कहा जा रहा है कि फिल्म में दो लीड एक्टर हो सकते हैं, जिसमें एक को बैजू और दूसरे को तानसेन का किरदार निभाना है। इसमें बैजू के किरदार के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही में, वे फिल्म निर्माता से उनके ऑफिस में भी गए थे, जहां उन्होंने मौखिक रूप से इस प्रोजेक्ट पर काम करने की सहमति जताई थी। हालांकि, अभी तक संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर की टीम की ओर से इस संदर्भ में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि संजय लीला भंसाली पहले भी फिल्म सांवरिया में रणबीर कपूर के साथ काम कर चुके हैं। अब लंबे समय बाद एक बार फिर दोनों साथ में फिल्म लेकर आ सकते हैं। संजय लीला भंसाली इस फिल्म की प्लानिंग बीते साल से कर रहे हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म फ्लोर पर आ सकती है।  

chat bot
आपका साथी