बच्चों के साथ आउटिंग करती दिखाई दीं संजय दत्त की पत्नी मान्यता, देखिए तस्वीरें
आपको बता दें कि, जुहू इलाके में जहां पर मान्यता बच्चों के साथ दिखाई दीं वहां पर संजय दत्त दिखाई नहीं दिए।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल कर रही हैं। कभी आउटिंग की फोटोज़ को शेयर करके तो कभी बेटे के साथ डांस का वीडियो इंस्टा पर शेयर करके। खैर, इस बार उन्होंने कुछ शेयर नहीं किया है बल्कि वो हाल ही में मुंबई के जुहू इलाके में दोनों बच्चों के साथ रेस्त्रां के बाहर स्पॉट की गईं।
मान्यता दत्त का 22 जुलाई को जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने अपने बेटे शहरान के साथ डांस किया था और इस डांस वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर भी किया था। हाल ही में वो एक रेस्त्रां के बाहर अपने दोनों बच्चों के साथ दिखाई दीं। आइए आपको दिखाते हैं तस्वीरें -
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान की ये बात सही है तो कंगना रनौत अपने घर में होतीं किसान
सबसे पहले आपको मान्यता की तस्वीर दिखाते हैं जिन्होंने इस मौके पर ब्लैक और व्हाइट कॉम्बीनेशन में ड्रेस कैरी की थी।
मान्यता के साथ उनके बेटे शहरान थे। शहरान काफी एंजॉइंग मूड में नज़र आए।
यहां पर मान्यता के साथ बेटे शहरान और बेटी इकरा भी मौजूद थीं। इकरा की क्यूटनेस का अंदाजा तस्वीर देखकर लगाया जा सकता है।
खास बात यह कि, तस्वीर से साफ पता चलता है कि शहरान और इकरा के बीच अच्छी बॉन्डिंग है और वो दोनों साथ नज़र आए।
दरअसल, मान्यता का जन्मदिन 22 जुलाई को था। इसके चलते उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर किया था।
मान्यता ने अपने बेटे शहरान के साथ जन्मदिन वाले दिन खूब डांस किया था। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आइए आपको दिखाते हैं यह वीडियो - A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on Jul 21, 2017 at 7:00pm PDT
आपको बता दें कि, मान्यता हाल ही में हॉलीडे आउटिंग करके लौटी हैं। वो इटली, फ्रांस की सैर पर गईं थी। इस दौरान उन्होंने कई फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर किए थे जिस कारण वो काफी सुर्खियों में आ गई थीं। A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on Jul 5, 2017 at 9:56am PDT
यह फोटो 5 जुलाई को है जब मान्यता फ्रांस में थीं। A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on Jun 27, 2017 at 4:21am PDT
इससे पहले मान्यता ने अपने हॉलीडे आउटिंग ट्रेवल डायरी से यह फोटो भी शेयर किया था। खैर, आपको बता दें कि, जुहू इलाके में जहां पर मान्यता बच्चों के साथ दिखाई दीं वहां पर संजय दत्त दिखाई नहीं दिए।