'बड़े भाई' ऋषि कपूर ने संजय दत्त को दी थी ऐसी सीख, निधन के चार दिनों बाद किया खुलासा

Sanjay Dutt on Rishi Kapoor ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में हुआ था। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर एक रात पहले ही भर्ती करवाया गया था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 04 May 2020 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 05 May 2020 07:48 AM (IST)
'बड़े भाई' ऋषि कपूर ने संजय दत्त को दी थी ऐसी सीख, निधन के चार दिनों बाद किया खुलासा
'बड़े भाई' ऋषि कपूर ने संजय दत्त को दी थी ऐसी सीख, निधन के चार दिनों बाद किया खुलासा

नई दिल्ली, जेएनएन। ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से पूरा देश स्तब्ध था। वहीं, बॉलीवुड में भी उनके निधन से शोक की लहर छा गयी और अभी भी उन्हें याद करने का सिलसिला जारी है। संजय दत्त का कपूर फैमिली से क़रीबी रिश्ता रहा है। संजय को अभी भी यक़ीन नहीं हो रहा कि ऋषि कपूर दुनिया छोड़कर जा चुके हैं।

संजय ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने जज़्बात ज़ाहिर किये। उन्होंने ट्वीट किया- एक बात, जो चिंटू सर ने मुझे सिखायी, हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ चीज़ें करो। यह जज़्ब करने में थोड़ा समय लगेगा कि चिंटू सर अब नहीं रहे। वो हमेशा मेरे बड़े भाई की तरह थे। यक़ीन नहीं हो रहा, वो जा चुके हैं। इसके साथ संजय ने ऋषि और रणबीर के साथ अपनी एक फोटो लगाई है। 

यह फोटो संजू के दौरान की है। राजकुमार हिरानी निर्देशित संजय दत्त की बायोपिक संजू में रणबीर कपूर ने उनका किरदार निभाया था। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी सफल रही थी और संजय दत्त के किरदार में रणबीर की एक्टिंग को ख़ूब सराहा गया था। ख़ुद ऋषि कपूर ने फ़िल्म में रणबीर की अदाकारी की तारीफ़ की थी।

One thing that Chintu Sir taught me was to always do things with a smile on our face! It's going to take some time to sink in that Chintu Sir is not with us anymore. He has always been an elder brother to me. Can't believe he is gone! pic.twitter.com/O8ifvO2G8L

— Sanjay Dutt (@duttsanjay) May 4, 2020

ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में हुआ था। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर एक रात पहले ही भर्ती करवाया गया था। ऋषि के निधन की ख़बर सुनकर भी संजय दत्त के दुख की कोई सीमा नहीं रही। उन्होंने एक लम्बा सा नोट लिखकर ऋषि को श्रद्धांजलि दी थी। 

इसमें उन्होंने लिखा था कि आप कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन न्यूयॉर्क में जब मेरी आपसे मुलाकात हुई थी तो एक बार भी अपनी परेशानी मुझे महसूस नहीं होने दी थी। पिछली बार जब मैं डिनर पर आपके घर पर आपसे मिला था तो आपको मेरी ही चिंता थी। 

I will miss you Chintu sir. pic.twitter.com/ioWvKiJZxr

— Sanjay Dutt (@duttsanjay) April 30, 2020

बता दें कि संजय दत्त की मॉम नर्गिस और ऋषि कपूर के डैड राज कपूर ने कई फ़िल्मों में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक जोड़ियों में गिनी जाती है। 

chat bot
आपका साथी