Sanjana Sanghi ने दिल बेचारा की प्रीमियर नाइट पर किया रेड कारपेट वॉक, खूबसूरत तस्वीर आई सामने

संजना की एक तस्वीर सामने आई ​है जिसमें वह रेड कारपेट पर वॉक करती नजर आईं। इस दौरान की तस्वीर संजना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 02:48 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 02:48 PM (IST)
Sanjana Sanghi ने दिल बेचारा की प्रीमियर नाइट पर किया रेड कारपेट वॉक, खूबसूरत तस्वीर आई सामने
Sanjana Sanghi ने दिल बेचारा की प्रीमियर नाइट पर किया रेड कारपेट वॉक, खूबसूरत तस्वीर आई सामने

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' शुक्रवार 24 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। उन्होंने एक बार फिर से अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनको स्क्रीन पर देख हर किसी की आंखे नम हो गई हैं। हर किसी ने​ फिल्म के हर सीन में उन्हें महसूस किया है। मूवी में एक्ट्रेस संजना संघी ने लीड रोल प्ले किया है। संजना ने भी अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया। वहीं संजना की एक तस्वीर सामने आई ​है जिसमें वह रेड कारपेट पर वॉक करती नजर आईं। 

दरअसल, हर फिल्म के रिलीज पर एक स्टार्स प्रीमियर नाइट पर रेड कारपेट वॉक करते हैं। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम एक साथ एंजॉय करती है। लेकिन कोरोना के चलते ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में उनके परिवार ने घर में ही उनकी प्रीमियर नाइट की रेड कारपेट वॉक का इंतजाम किया। इस दौरान की तस्वीर संजना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। 

तस्वीर में संजना संघी ब्लैक एंड व्हाइट कलर की क्यूट सी ड्रेस के साथ  स्लिपर्स पहने नजर आ रही हैंं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'उनकी फैमिली ऐसा नहीं चाहती थी कि 'कीजी' अपने प्रीमियर नाइट को मिस करे। जैसे कि नार्मल परिस्थिति में 'दिल बेचारा' को मिलता। उन्होंने घर में ही रेड एक कारपेट बिछा दिया। मैं आभारी हूं।'

बता दें कि संजना संघी ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं। इन पोस्ट में संजना ने हमेशा ही सुशांत को खोने का दर्द बयां किया है।  

chat bot
आपका साथी