सना कपूर को दुल्हन के लिबास में देख भावुक हो गए थे शाहिद और पंकज कपूर

फिल्म ''खजूर में अटके'' 18 मई को रिलीज होने वाली है जिसका फिल्म का निर्देशन हर्ष छाया ने किया है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sat, 05 May 2018 10:29 PM (IST) Updated:Mon, 07 May 2018 10:19 AM (IST)
सना कपूर को दुल्हन के लिबास में देख भावुक हो गए थे शाहिद और पंकज कपूर
सना कपूर को दुल्हन के लिबास में देख भावुक हो गए थे शाहिद और पंकज कपूर

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बेटी की जब शादी होती है और वो मायका छोड़ ससुराल जाती है तो हर पिता और भाई भावुक हो जाता है। एेसा ही कुछ शाहिद कपूर और पंकज कपूर के साथ हुआ जब उन्होंने सना कपूर को दुल्हन के लिबास में देखा। दरअसल, असल में नहीं बल्कि फिल्म में जब सना कपूर दुल्हन बनी तो भाई शाहिद कपूर और पिता पंकज कपूर भावुक हो गए। 

फिल्म अभिनेत्री सना कपूर ने जागरण डॉट कॉम से हुई खास बातचीत में बताया कि उन्हें फिल्म शानदार में उनके पिता पंकज कपूर और भाई शाहिद कपूर के साथ काम करने का अवसर मिला था। फिल्म के क्लाइमेक्स के दौरान वह दुल्हन के लिबास में थी। जिसके बाद जैसे ही वह दुल्हन के ड्रेसअप में सेट पर पहुंची तो पिता पंकज कपूर और भाई शाहिद कपूर की आंखों में आंसू आ गए और वे भावुक हो गए। उनकी आंखों में सना को दुल्हन की तरह देखने के बाद आये भावों को देखने के बाद सना ने उनसे कहा कि उनकी शादी नहीं हो रही है बल्कि यह फिल्म का सेट है। जिसके बाद तीनों हंसने लगे लेकिन इससे सना के प्रति दोनों के प्यार को उन्होंने महसूस किया। सना कपूर जल्द ''फिल्म खजूर में अटके'' में एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म का चयन इसलिए किया क्योंकि उन्हें यह भूमिका बड़ी मजेदार लगी। इतना ही नहीं इस फिल्म में अन्य कलाकार विनय पाठक और मनोज पाहवा से उन्हें बहुत कुछ सीखने का भी अवसर मिला।

यह भी पढ़ें: Video: सोनम की शादी के लिए वरुण व अर्जुन कर रहे डांस प्रेक्टिस, Swag से करेंगे सबका स्वागत

फिल्म के बारे में आगे बताते हुए सना कपूर ने कहा कि वह इस फिल्म में काम कर बहुत ही खुश हैं और उन्हें इस बात का हर्ष है कि उन्हें इस प्रकार की फिल्म में काम करने का अवसर मिला। साथ ही सना कपूर ने यह भी कहा कि जब भी कोई भी फिल्म करती हैं तो वह उनका खुद का निर्णय होता है। उसमें उनके पिता पंकज कपूर या भाई शाहिद कपूर का किसी भी प्रकार का कोई भी दखल नहीं होता है। फिल्म ''खजूर में अटके'' 18 मई को रिलीज होने वाली है जिसका फिल्म का निर्देशन हर्ष छाया ने किया है।

यह भी पढ़ें: अपनी प्रेग्नेंसी और 'ब्रेकअप' पर बोली दिव्यांका त्रिपाठी, आंख में आये आंसू

chat bot
आपका साथी