सलमान ख़ान बने शंघाई के 'सुल्तान', फ़िल्म ने जीता ये ख़ास अवॉर्ड

'सुल्तान' के लिए ये गर्व की बात इसलिए भी है, क्योंकि जैकी चैन एक्शन मूवी वीक सेक्शन में ये अवॉर्ड जीतने वाली पहली बॉलीवुड फ़िल्म बन गयी है।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 05:56 PM (IST)
सलमान ख़ान बने शंघाई के 'सुल्तान', फ़िल्म ने जीता ये ख़ास अवॉर्ड
सलमान ख़ान बने शंघाई के 'सुल्तान', फ़िल्म ने जीता ये ख़ास अवॉर्ड

मुंबई। 'ट्यूबलाइट' के शुरुआती कलेक्शंस ने भले ही सलमान ख़ान की बत्ती गुल कर दी है, मगर उनकी पिछली फ़िल्म 'सुल्तान' का जलवा अभी भी क़ायम है। इस फ़िल्म ने शंघाई इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में बेस्ट एक्शन मूवी का ख़िताब अपने नाम किया है। 

'सुल्तान' के लिए ये गर्व की बात इसलिए भी है, क्योंकि जैकी चैन एक्शन मूवी वीक सेक्शन में ये अवॉर्ड जीतने वाली पहली बॉलीवुड फ़िल्म बन गयी है। इस सेक्शन में चीन और एशिया पेसिफिक रीज़न की फ़िल्मों में एक्शन, स्पेशल इफ़ेक्ट्स और एक्शन स्टार्स की परफॉर्मेंसेज़ पर फ़ोकस किया जाता है। यशराज फ़िल्म्स की तरफ़ से शंघाई में भारत के कांस्यूलेट  जनरल प्रकाश गुप्ते ने अवॉर्ड रिसीव किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार फ़िल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र ने स्टेटमेंट जारी करके कहा, "शंघाई फ़ेस्टिवल में मिले तमाम सम्मान और प्यार से हम बेहद ख़ुश हैं। जैकी चैन की केटेगरी में अवॉर्ड मिलना ख़ास है। मेरे जैसे तमाम भारतीयों के लिए वो प्रेरणादायी एक्शन स्टार रहे हैं।'' 

यह भी पढ़ें: रणबीर-कटरीना का टकराव टला और सलमान ख़ान का काम बन गया

'सुल्तान' एक रेस्लर के चैंपिंयन बनने की कहानी है। फ़िल्म में अनुष्का शर्मा ने फ़ीमेल लीड रोल निभाया था। फ़िल्म जल्द चीन में भी रिलीज़ होने वाली है। 2016 में चाइनीज़ एक्शन फ़्रेंचाइजी 'इप मैन 3' को ये अवॉर्ड दिया गया था। अली अब्बास ज़फ़र फिलहाल सलमान की फ़िल्म 'टाइगर ज़िंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी