सलमान खान का सॉन्ग 'डांस विद मी' हुआ रिलीज, शाहरुख खान-आमिर खान का दिखा जलवा

सुपरस्टार सलमान खान का नया गाना ‘डांस विद मी’ रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी। बीते दिन ही सलमान खान ने इस गाने का टीजर फैंस के साथ शेयर किया था।

By Vaishali ChandraEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 05:11 PM (IST) Updated:Sun, 30 Jan 2022 07:32 AM (IST)
सलमान खान का सॉन्ग 'डांस विद मी' हुआ रिलीज, शाहरुख खान-आमिर खान का दिखा जलवा
Actor Salman Khan social media post, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान अपने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने न्यू सॉन्ग 'डांस विद मी'(Dance with me song) का टीजर लॉन्च किया था। जिसे शनिवार को सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होने के कुछ घंटो में ही गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में भाईजान बहुत ही कूल और स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर गाने 'डांस विद मी' को रिलीज किया है। सॉन्ग को सलमान ने अपनी आवाज दी है और साथ ही गाने को खुद लिखा भी है। जिसे मशहूर संगीतकार साजिद खान ने कंपोज किया है। वीडियो की खास बात यह है कि 4 मिनट 29 सेकेंड के इस वीडियो का काफी हिस्सा सलमान खान के पर्सनल एलबम से लिया गया है।

यूट्यूब पर वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'बीट्स को चालू कर रहा हूं जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। 'डांस विद मी' पर अपने पूरे परिवार के साथ मस्ती करने के लिए तैयार हो जाइए।'

गाने में सलमान खान पूरे बॉलीवुड के साथ डांस करते दिख रहे हैं। दरअसल, गाने में सलमान खान ने कई बड़े स्टार्स के साथ अपने डांस परफॉर्मेंस की क्लिप भी लगाई है। जिसमें वह शाहरुख खान, आमिर खान, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, प्रभु देवा, सोनाक्षी सिन्हा, मधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, यूलिया वंतूर, अक्षय कुमार, संगीता बिजलानी, साजिद नाडियाडवाला और अन्य के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा, सलमान खान अपने परिवार के साथ भी डांस करते हुए दिख रहे हैं। इनमें उनके पिता सलीम खान, मां सलमा खान, भाई अरबाज खान, सोहेल खान, बहनें अर्पिता और अलवीरा, हेलन, अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा हैं।

वक्र फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास 'टाइगर 3' , 'किक 2' और 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल है। सलमान, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो रोल में भी दिखेंगे। 

chat bot
आपका साथी