सलमान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के खिलाफ महाराष्ट्र के यवतमाल में पुलिस केस दर्ज किया गया है। सलमान पर एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को

By Edited By: Publish:Fri, 12 Sep 2014 08:53 AM (IST) Updated:Fri, 12 Sep 2014 10:00 AM (IST)
सलमान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के खिलाफ महाराष्ट्र के यवतमाल में पुलिस केस दर्ज किया गया है। सलमान पर एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

सलमान के खिलाफ यह केस ऑल इंडिया कौमी तंजीम की विदर्भ यूनिट के मुखिया मोहम्मद असीम अली की शिकायत पर धारा 295-ए के तहत कल दर्ज किया गया। शिकायत में कहा गया है कि सलमान ने मुस्लिमों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

असीम अली का कहना है कि कुछ महीने पहले सलमान की एनजीओ बीइंग ह्यूमन ने मुंबई में एक फैशन शो का आयोजन किया था, जिसमें रैंप पर वॉक करने वाली एक मॉडल के गाउन के निचले हिस्से में अरबी शब्द 'अल्लाह' लिखा हुआ था।

यवतमाल पुलिस के जांच अधिकारी दिलीप चव्हाण ने सलमान के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की जांच जारी है।

पढ़ें: इस हीरोइन को दिल दे बैठे हैं सलमान?

पढ़ें: 28 अक्‍टूबर को सुप्रीम कोर्ट में होगा सलमान की किस्‍मत का फैसला

chat bot
आपका साथी