Dabangg Truns 10: दस साल पहले सलमान ख़ान बने थे 'दबंग', सोनाक्षी सिन्हा का करियर हुआ था शुरू

Dabangg Truns 10 10 सितंबर 2010 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म को सलमान ख़ान के भाई अरबाज़ ख़ान ने प्रोड्यूस किया था। फ़िल्म को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस पर अरबाज़ ने वीडियो साझा किया

By Rajat SinghEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 03:05 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 03:06 PM (IST)
Dabangg Truns 10: दस साल पहले सलमान ख़ान बने थे 'दबंग', सोनाक्षी सिन्हा का करियर हुआ था शुरू
Dabangg Truns 10: दस साल पहले सलमान ख़ान बने थे 'दबंग', सोनाक्षी सिन्हा का करियर हुआ था शुरू

 नई दिल्ली, जेएनएन। Dabangg Truns 10: सलमान ख़ान के करियर में कई बार उतार- चढ़ाव आया था। एक समय में सलमान की फ़िल्मों का जादू चल नहीं रहा था। इसके बाद आई प्रभुदेवा की वांटेड। वांटेड ने सलमान का बज़ बनाना शुरू किया। एक बार फिर वह पुलिस वाले के किरदार में नज़र आने लगे थे। लेकिन पुलिस वाले किरदार को असली सफलता 'दबंग' से मिली। सलमान ख़ान का किरदार चुलबुल पांडे उर्फ 'रॉबिनहुड पांडे' ऐसा हिट हुआ कि इसके अब कर तीन पार्ट आ चुके हैं।  

10 सितंबर, 2010 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म को सलमान ख़ान के भाई अरबाज़ ख़ान ने प्रोड्यूस किया था। इसके साथ ही साथ वह मक्खी सिंह के किरदार में नज़र भी आए थे। इस फ़िल्म दस साल होने पर उन्होंने एक वीडियो साझा किया है। अरबाज़ ख़ान के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए इस वीडियो फ़िल्म कुछ फेमस सीन दिखाए गए हैं। साथ में फेमस गाने भी। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में सभी को थैंक्यू भी बोला है। 

साल 2010 में आई इस फ़िल्म के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फ़िल्म में उन्होंने रज्जो का किरदार निभाया था। उनके करिदार को भी काफी पसंद किया गया। इसके सोनाक्षी भी लगातार इस फ़िल्म के तीनों पार्ट में नज़र आई हैं। उनका एक डायलॉग आज भी फेमस है- थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लागता है। फ़िल्म का तीसरा सीक्वल साल 2019 में रिलीज़ किया गया है। पहली फ़िल्म सोनू सूद ने विलन का किरदार निभाया था। 

फ़िल्म के कई छोटे किरदार भी फेमस हुए। जैसे भइया जी स्माइल नाम का किरदार। फ़िल्म के डायलॉग्स और अनोखे अंदाज में किये गए एक्शन ने चुलबुल को अब तक का सबसे पसंदीदा किरदार बना दिया है। फ़िल्म गाने जैसे हुड हुड दबंग', लव सॉन्ग 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' या फिर पार्टी नंबर 'मुन्नी बदनाम' भी खूब सुन और बजाए गए। 

chat bot
आपका साथी