साल के आखिरी में सलमान खान ने दिया फैंस को खास तोहफा, लेकर आएंगे अपनी इस हिट फिल्म का सीक्वल

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आए हैं। उन्होंने अपनी बहुचर्चित और हिट फिल्म बजरंगी भाई के सीक्वल की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से भाईजान के फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म बजरंगी भाई साल 2015 में आई थी।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 20 Dec 2021 09:42 AM (IST) Updated:Mon, 20 Dec 2021 09:42 AM (IST)
साल के आखिरी में सलमान खान ने दिया फैंस को खास तोहफा, लेकर आएंगे अपनी इस हिट फिल्म का सीक्वल
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान- तस्वीर : Instagram: beingsalmankhan

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आए हैं। उन्होंने अपनी बहुचर्चित और हिट फिल्म बजरंगी भाई के सीक्वल की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से भाईजान के फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म बजरंगी भाई साल 2015 में आई थी। सलमान खान की इस फिल्म को न केवल दर्शकों का प्यार मिला था बल्कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन भी किया था।

ऐसे में बजरंगी भाई 2 की घोषणा के बाद से सलमान खान के फैंस काफी उत्साहित हैं। अंग्रेजी वेबसाइट जूम की खबर के अनुसार इस फिल्म की घोषणा दिग्गज अभिनेता ने रविवार को फिल्म आरआरआर के एक इवेंट में की। इन दिनों मशहूर निर्देशन एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर काफी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में फिल्म आरआरआर को बॉलीवुड सितारों का भी भरपूर सपोर्ट मिल रहा है।

रविवार को फिल्म आरआरआर को लेकर एक इवेंट हुआ। इस इवेंट में सलमान खान ने भी हिस्सा लिया। इवेंट में शामिल होने के बाद अभिनेता ने फिल्म बजरंगी भाई 2 की घोषणा कर दी। इस इवेंट में सलमान खान के अलावा करण जौहर, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, रामचरण और निर्देशक एसएस राजामौली ने भी हिस्सा लिया था। आपको बता दें कि फिल्म बजरंगी भाई का निर्देशन कबीर खान ने किया था।

बात करें फिल्म आरआरआर की तो यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीता राम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। उनके अलावा फिल्म में सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, राम चरण और अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर अगले महीने 7 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आरआरआर पैन इंडिया फिल्म है, जो मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनायी गयी है, मगर तमिल, मलयालम, कन्नड़ के साथ हिंदी में भी रिलीज की जाएगी। गौरतलब है कि फिल्म आरआरआर इस साल 13 अक्टूबर को दशहरे पर रिलीज होने वाली थी, मगर पैनडेमिक की दूसरी लहर की वजह से फिल्म की शूटिंग बाधित हुई और रिलीज टल गई। इस दौरान सिनेमाघर भी बंद रहे थे। राजामौली फिल्म की भव्यता और विशालता के कारण इसे बड़े पर्दे पर ही रिलीज करना चाहते थे, इसलिए ओटीटी ऑफर्स को ठुकरा दिया गया। यह एक मेगा बजट फिल्म है। फिल्म का बजट 350-400 करोड़ के बीच बताया जाता है।  

chat bot
आपका साथी