Sonu Nigam के बयान का सलीम मर्चेंट ने किया सपोर्ट, बोले- ‘उन्होंने जो भी कहा है सच कहा है’

बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम इन दिनों अपने वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोनू ने अपनी वीडियो में म्यूजिक कंपनियों द्वारा किए जाने वाली मनमानी का खुलासा किया था।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 05:57 PM (IST)
Sonu Nigam के बयान का सलीम मर्चेंट ने किया सपोर्ट, बोले- ‘उन्होंने जो भी कहा है सच कहा है’
Sonu Nigam के बयान का सलीम मर्चेंट ने किया सपोर्ट, बोले- ‘उन्होंने जो भी कहा है सच कहा है’

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम इन दिनों अपने वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोनू ने अपनी वीडियो में म्यूजिक कंपनियों द्वारा किए जाने वाली मनमानी का खुलासा किया साथी ही टी सीरीज़ के चेयरमेन भूषण कुमार पर जमकर बरसे हैं। सोनू के वीडियो के बाद कुमार सानू, अलीशा चिनॉय, मोलानी ठाकुर ने उनका सपोर्ट किया, और अब सलीम मर्चेंट ने भी उनके बयान का समर्थन किया है। हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में सलीम ने कहा है कि जो भी सोनू कह रहे हैं वो ठीक कह रहे हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में सलीम मर्चेंट ने कहा, ‘केवल सिंगर्स ही नहीं बल्कि कंपोजर्स भी एक मुश्किकल समय से गुजर रहे हैं। वो जिन रिकॉर्ड लेबल्स की बात कर रहे हैं वो लोग कुछ चुनिंदा म्यूजिक डायरेक्टर्स और सिंगर्स के साथ ही काम करते हैं। इसके लिए वे चुनिंदा आर्टिास्ट्स को साइन कर चुके हैं। इंडस्ट्री में यकीनन कुछ आर्टिास्ट्स और कंपोजर्स के लिए 'फेवरटजिज़्म’ है।

उन्होंने आगे कहा- 'मेरे जैसे कई कंपोजर्स हैं जो किसी भी फिल्म में केवल एक गाना नहीं करना चाहते। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रिकॉर्ड लेबल्स के नियम-कानों को मान जाते हैं और एक गाना कर लेते हैं। सोनू निगम ने कुछ भी गलत नहीं कहा है, उन्होंने जो भी कहा है वो सच है। ऐसे कई सिंगर हैं जिन्हें पहले कॉल कर के बुलाया जाता है फिर बाद में उन्हें हटा दिया जाता है। कई डायरेक्टर्स हैं जो हमारे जैसे कंपोजर्स के साथ काम करना चाहते हैं, पर रिकॉर्ड लेबल्स की शर्तों की वजह से वे हमारे साथ काम नहीं कर पाते हैं’। वीडियो में सुनें सोनू निगम ने क्या कहा था:

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on Jun 21, 2020 at 11:20pm PDT

chat bot
आपका साथी