Saaho Worldwide Box Office Collection Week 1: दुनियाभर में छाई साहो, पहले हफ़्ते में ताबड़तोड़ कमाई

Saaho Worldwide Box Office Collection Week 1 बाहुबली2- द कन्क्लूज़न के बाद प्रभास की यही एक फ़िल्म आयी है जिसके चलते साहो को लेकर ज़बर्दस्त क्रेज़ था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 08:05 PM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 10:48 AM (IST)
Saaho Worldwide Box Office Collection Week 1: दुनियाभर में छाई साहो, पहले हफ़्ते में ताबड़तोड़ कमाई
Saaho Worldwide Box Office Collection Week 1: दुनियाभर में छाई साहो, पहले हफ़्ते में ताबड़तोड़ कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। Saaho Worldwide Box Office Collection Week 1: बाहुबली2- कन्क्लूज़न के बाद अब प्रभास की साहो बॉक्स ऑफ़िस पर गदर मचा रही है।अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शंस की बात करें तो फ़िल्म पहले हफ़्ते में 370 करोड़ रुपये से अधिक ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। 

साहो 30 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफ़िस पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया था। फ़िल्म ने दुनियाभर में 130 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि दो दिनों में फ़िल्म 205 करोड़ पर पहुंच गयी थी। ओपनिंग वीकेंड में ही साहो ने 294 करोड़ रुपये से अधिक जमा कर लिये थे। पांच दिनों में साहो का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 350 करोड़ रुपये के पार हो गया था। 

Setting Box Office on Fire 🔥#Saaho collects whopping 370 Cr+ gross & Counting in 7 days worldwide!

Book tickets here : https://t.co/3g8zydBuXu" rel="nofollow #SaahoInCinemas pic.twitter.com/0SvpJQqLIx

— UV Creations (@UV_Creations) September 6, 2019

अगर सिर्फ़ हिंदी वर्ज़न की बात करें तो फ़िल्म का पहले हफ़्ते में 7 दिनों का नेट कलेक्शन लगभग 116.03 करोड़ हो गया है। पहले हफ़्ते में साहो 2019 में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली टॉप 5 फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल हो गयी है। एक हफ़्ते के कलेक्शंस के अनुसार टॉप 5 फ़िल्में इस प्रकार हैं-

भारत- 180.05 करोड़

कबीर सिंह- 134.42 करोड़

मिशन मंगल- 128.16 करोड़

साहो- 116.03 करोड़

केसरी- 105.86 करोड़

सुजीत निर्देशित फ़िल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ हुई है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडेय, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं। 'बाहुबली2- द कन्क्लूज़न' के बाद प्रभास की यही एक फ़िल्म आयी है, जिसके चलते साहो को लेकर ज़बर्दस्त क्रेज़ था। हालांकि फ़िल्म जब रिलीज़ हुई तो क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पांस मिला। अधिकतर क्रिटिक्स ने फ़िल्म को अच्छी रेटिंग्स नहीं दीं। 

chat bot
आपका साथी