Roopa Ganguly का बयान, ‘मुंबई फिल्म इंडस्ट्री लोगों की हत्या करती है, उन्हें ड्रग एडिक्ट बना देती है’

Roopa Ganguly Attacks Bollywod बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त तूफान आया हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज़्म इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर शुरू हुई बहस अब ड्रग्स और मी टू मूववमेंट तक आ पहुंची है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 06:23 PM (IST)
Roopa Ganguly का बयान, ‘मुंबई फिल्म इंडस्ट्री लोगों की हत्या करती है, उन्हें ड्रग एडिक्ट बना देती है’
Photo Credit - Roopa Ganguly Photo ANI

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त तूफान आया हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज़्म, इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर शुरू हुई बहस अब ड्रग्स और मी टू मूववमेंट तक आ पहुंची है। सुशांत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होने के बाद और भी स्टार्स के नाम सामने आए जिन पर ड्रग पेडलर्स से संबंध होने और ड्रग लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन सारे मामलों पर अब तक कई सेलेब्स के रिएक्शन आ चुके हैं। कुछ ने खुलकर बोला है कि इंडस्ट्री में नपोटिज़्म भी चलता है और ड्रग्स भी। तो वहीं कुछ ने इइंडस्ट्री को सिर्फ टारगेट करने का  आरोप लगाया।

इसी बीच अब भाजपा की राज्यसभा सदस्य और पूर्व अभिनेत्री रूपा गांगुली ने भी बयान दिया है। जिसमें उन्होंने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की कड़े शब्दों में आलोचना की है। न्यूज़ एजंसी एएनआई से बात करते हुए रूपा गांगुली ने कहा, ‘मुंबई फिल्म इंडस्ट्री लोगों की हत्या करती है, उन्हें ड्रग एडिक्ट (नशे का आदी) बनाती है, महिलाओं का अपमान करता रहती है, लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा है। मुंबई पुलिस शांत बनी हुई है’।

रूप गांगुली ने पूछा, ‘अनुराग कश्यप के खिलाफ पायल घोष के यौन उत्पीड़ के आरोपों पर इंडस्ट्री शांत क्यों है? मुंबई पुलिस क्यों उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही?’। रूपा की कुछ तस्वीरें भी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है जिसमें उनके हाथ में तख्तियां लगी हुई हैं। उन पर लिखा है, ‘मुंबई फिल्म इंडस्ट्री और कितनी लड़कियों की इज्ज़त लूटेगी? कितने बच्चों की ज़िंदगी ड्रग्स में डुबो देगा? मुंबई फिल्म इंडस्ट्री और कितने मर्डर करवाएगा?।

Delhi: Bharatiya Janata Party (BJP) MP Rupa Ganguly protests in the Parliament premises; says, "Mumbai film industry kills people, makes them drug addict, and keep insulting woman, but nobody is doing anything. Mumbai Police remains silent." pic.twitter.com/2GmaSRefdw

— ANI (@ANI) September 21, 2020

आपको बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ये मामला कुछ 5-6 साल पुराना है। पायल का कहना है कि अनुराग ने उन्हें घर बुलाया और फिर उनका यौन शोषण किया। इस मामले पर अनुराग और उनकी वकील अपना पक्ष रख चुके हैं उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 

chat bot
आपका साथी