Rishi Kapoor की पहली पुण्यतिथि पर वायरल हुआ उनका ये खास वीडियो, पत्नी नीतू सिंह संग मस्ती करते आ रहे नजर

ऋषि की पुण्यतिथि पर आज उनके कई पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच ऋषि कपूर और नीतू सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 05:59 PM (IST)
Rishi Kapoor की पहली पुण्यतिथि पर वायरल हुआ उनका ये खास वीडियो, पत्नी नीतू सिंह संग मस्ती करते आ रहे नजर
Photo Credit- Viral Bhayani Instagram Video Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की आज पहली पुण्यतिथि है। आज ही के दिन पिछले साल 30 अप्रैल, 2020 को ऋषि इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर फैंस और उनकी फैलिमी उन्हें यादकर इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ऋषि की पुण्यतिथि पर आज उनके कई पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच ऋषि कपूर और नीतू सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही इसे देखकर भावुक हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऋषि कपूर के इस वीडियो को बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह भी नजर आ रही हैं। वहीं दोनों किसी रेस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘बालाजी मंदिर जाने के बाद नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ यह प्यारा सा वीडियो बनाया था।' इस वीडियो में नीतू काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। साथ ही वह तमिल भाषा में बात करती नजर आ रही हैं। साथ ही जैसे जैसे नीतू बोलती हैं ऋषि उनकी बात पर एक्टिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को अबतक एक लाख से ज्यादा बार देखा चुका है।  

आपको बता दें कि ऋषि कपूर को पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने पापा को याद कर एक इमोशनल पोस्ट और अनसीन फोटो साझा की है। रिद्धिमा कपूर अपने पापा ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर काफी भावुक होती नजर आ रही हैं। उन्होंने पिता संग अपनी दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें से एक में उनके बचपन की है, जिसमें उन्हें ऋषि उन्हें कंधे पर लिये हुए दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में रिद्धिमा अपने पिता ऋषि के कंधे पर सिर टिकाए हुए नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में दोनों बाप बेटी ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

रिद्धिमा कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘काश! आपको मैं एक बार फिर से मुश्क कहकर पुकारते हुए सुन सकती हैं।' इसी के साथ ही रिद्धिमा ने डोरोथी मॅई कैवेंडिश की कुछ पंक्तियों के साथ अपनी फीलिंग शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘जब तक हम फिर से नहीं मिलते तब तक हम आपके बारे में सोचते हैं, हम आपके बारे में बात करते हैं, फिर भी आपको कभी नहीं भुलाया जा सकता, और आप कभी नहीं भूले हैं। हम आपको हमारे दिलों के करीब रखते हैं और जब तक हम फिर से नहीं मिलते, तब तक आप हमारे जीवन का मार्गदर्शन करने के लिए बने रहेंगे। लव यू ऑलवेज!'

chat bot
आपका साथी