आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर के निधन पर जताया शोक, 'मेरे लिए एक फाइटर और पिता समान'

Alia Bhatt on the death Rishi Kapoor आलिया भट्ट ने मुंबई में उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया था।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Fri, 01 May 2020 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 01 May 2020 06:33 PM (IST)
आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर के निधन पर जताया शोक, 'मेरे लिए एक फाइटर और पिता समान'
आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर के निधन पर जताया शोक, 'मेरे लिए एक फाइटर और पिता समान'

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की आयु में मुंबई में सुबह 8:45 बजे ल्यूकेमिया के कारण निधन हो गया। जैसे ही यह खबर बाहर आई, अभिनेता के निधन पर कई सेलेब्स और प्रशंसकों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल शोक व्यक्त किया।

अब आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर दुख व्यक्त किया हैl उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपने मन की बात कही हैं। उन्होंने लिखा है, 'मैं इस खूबसूरत आदमी के बारे में क्या कह सकती हूं ... जो मेरे जीवन में बहुत प्यार और अच्छाईयां लेकर आए। आज हर कोई ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहा है... हालांकि मैं उनके पूरे जीवन जानती हूं। पिछले दो वर्षों से मैंने उन्हें एक दोस्त, भोजन प्रेमी, सिनेमा प्रेमी, एक फाइटर, एक नेता, एक सुंदर कहानीकार, एक बेहद भावुक व्यक्ति और एक पिता के रूप में जाना है!'

 

View this post on Instagram

❤️❤️❤️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on Apr 30, 2020 at 7:15am PDT

अभिनेत्री ने अपने नोट के साथ निष्कर्ष निकाला, 'हम आपको हमेशा के लिए याद करेंगे! धन्यवाद!' इस बीच आलिया ने मुंबई में उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया था। ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर का पता चला था। उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया था और लगभग एक साल तक कैंसर से जूझने के बाद मुंबई लौट आए।

 

View this post on Instagram

beautiful boys 🤍

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on Apr 30, 2020 at 7:19am PDT

अपनी वापसी के बाद उन्होंने अपना काम फिर से शुरू किया और दिल्ली में जूही चावला के साथ 'शर्माजी नमकीन' नामक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण शूटिंग रद्द कर दी गई थी और वह मुंबई में अपने घर पर वापस आ गए थे। 30 अप्रैल को उनका निधन हो गयाl ऋषि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड में एक शोक की लहर छा गई हैंl वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl उनके निधन से एक दिन पहले ही फिल्म अभिनेता इरफ़ान खान की निधन हुआ थाl दोनों ने फिल्म डी डे में साथ काम किया थाl 

chat bot
आपका साथी