ऋषि कपूर की अस्थियां हुईं विसर्जित, रणबीर - रिद्धिमा संग नीतू कपूर और आलिया ने की पूजा

Rishi Kapoor Ashes Immersed ऋषि कपूर की अस्थियों को आज बाणगंगा मुंबई में विसर्जित किया गयाl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 03 May 2020 09:07 PM (IST) Updated:Mon, 04 May 2020 08:23 AM (IST)
ऋषि कपूर की अस्थियां हुईं विसर्जित, रणबीर - रिद्धिमा संग नीतू कपूर और आलिया ने की पूजा
ऋषि कपूर की अस्थियां हुईं विसर्जित, रणबीर - रिद्धिमा संग नीतू कपूर और आलिया ने की पूजा

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित किया गयाl इस मौके पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी ने पूजा में भाग लिया। इस मौके पर आलिया भट्ट और ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी भी मौजूद थेl ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल, 2020 को एचएन फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार इसी दिन मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की उपस्थिति में किया गया।

अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर के अलावा, नीतू कपूर, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, अरमान जैन, आदर जैन आदि मौजूद थे। अब ऋषि कपूर की अस्थियों को आज बाणगंगा, मुंबई में विसर्जित किया गयाl इस मौके पर रणबीर और नीतू कपूर पूजा करते हुए दिखाई दिए।

 

View this post on Instagram

#ranbirkapoor #neetukapoor #riddhimakapoorsahni at Banganga for rituals #rishikapoor #rip

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on May 3, 2020 at 7:21am PDT

वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैंl इसमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी पूजा करते हुए देखा जा सकता हैं। उन्हें मुंबई के बाणगंगा पर सीढ़ियों पर खड़ा देखा जा सकता है। एक वीडियो में उन्हें पुजारी के पैर छूते और पूजा समाप्त होने के बाद आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी नजर आ रहे है। इससे पहले आज ऋषि कपूर की प्रार्थना सभा की तस्वीरें सामने आई थींl इसमें नीतू कपूर और रणबीर सिंह को ऋषि कपूर के फोटो के साथ देखा जा सकता हैं।

 

View this post on Instagram

#RanbirKapoor #neetukapoor #aliaabhatt #riddhimakapoorsahni today at BanGanga for prayers. #RishiKapoor #rip 🙏

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on May 3, 2020 at 7:09am PDT

प्रार्थना सभा से आई तस्वीर में नीतू और रणबीर को ऋषि कपूर के फोटो फ्रेम के बगल में बैठे हुए देखा जा सकता है, जो बहुत उदास लग रहे थे।

 

View this post on Instagram

May god give them strength 🙏🙏follow @bollywoodguide . . . . #rishikapoor #rip #bolly #bollywood #actress #actor #likeforlikes #follow #followforfollowback

A post shared by Your Bollywood Guide (@bollywoodguide) on May 3, 2020 at 8:27am PDT

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दुर्भाग्य से अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि वह दिल्ली में थीं। हालांकि उन्होंने मुंबई पहुंचकर प्रार्थना सभा में भाग लिया। रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई तक सड़क मार्ग से पहुंची क्योंकि उन्होंने चल रहे लॉकडाउन के बीच यात्रा करने की सभी अनुमति ले ली थीं।

chat bot
आपका साथी