Republic Day 2023: देशभक्ति से लबरेज हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, 26 जनवरी पर अपने बच्चों को जरूर दिखाएं

Republic Day 2023 26 जनवरी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को देशभर में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आम से लेकर खास तक गणतंत्र दिवस को सभी लोग अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 25 Jan 2023 03:47 PM (IST) Updated:Wed, 25 Jan 2023 04:28 PM (IST)
Republic Day 2023: देशभक्ति से लबरेज हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, 26 जनवरी पर अपने बच्चों को जरूर दिखाएं
Photo Credit : Republic Day 2023 Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Republic Day 2023: 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन हर कोई देशभक्ति से लबरेज नजर आता है। गणतंत्र दिवस पर बच्चे से लेकर बड़ों तक में एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है। इस दिन को मनाने में बॉलीवुड भी कहीं से पीछे रहता है। हिंदी सिनेमा में सदियों से देशभक्ति पर फिल्में बनती आ रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही ऐसे में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम आपको देशभक्ति से सराबोर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।  

फिल्म- मिशन मजनू

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'मिशन मजनू' एक सच्ची कहानी पर आधारित बताई जा रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा इसमें रॉ एजेंट के रोल में है। सिद्धार्थ रॉ एजेंट बनकर रावलपिंडी में जासूसी करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में वह पाकिस्तान कहोटा शहर में हो रहे परमाणु परीक्षण का पता लगाकर और सारी जानकारियां इकट्ठी कर भारत में भेजते नजर आ रहे हैं।मूवी में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।

फिल्म- भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया

 

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में लीड रोल प्ले किया है। इसका निर्देशन अभिषेक दुधइया ने किया है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान की जंग के दौरान की है। अजय ने मूवी में स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभाया है। अजय के अलावा संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा ने मूवी में लीड रोल प्ले किया है।

फिल्म- सरदार उधम सिंह

'सरदार उधम सिंह' फिल्म महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में उधम सिंह के रोल में विक्की कौशल नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन सुजीत सरकार ने किया है। वहीं, फिल्म की कहानी को रितेश शाह ने लिखा है।

फिल्म- अटैक

फिल्म 'अटैक' भी देशभक्ति से प्रेरित है। फिल्म में एक्टर जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत सिंह, जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में हैं। 'अटैक' की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है। इसका निर्देशन लक्ष्य राज आनंद ने किया हैं।  

फिल्म- शेरशाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' वॉर पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया है। 'शेरशाह' कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है।

फिल्म- उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में भारतीय सेना के साहस और निडरता को दिखाया गया है। फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल प्ले किया है। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

फिल्म- राजी

देशभक्ति पर बनी फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया है। राजी बताती है कि देश पर जान लुटाने का जितना जज्बा देश का बेटा रखता है उतना ही देश की बेटी भी रखती है। फिल्म में आलिया देश के लिए अपने सपनों को कुर्बान कर जसूस बन पाकिस्तानी आर्मी ब्रिगेडियर के घर में उसकी बहू बनकर घुस जाती है। यहीं से वो खुफिया जानकारी निकालकर भारत भेजती हैं।

chat bot
आपका साथी