बच्‍चे होने से पहले शादी कर लेना चाहती हैं ये एक्‍ट्रेस...!

निकोल इन दिनों 'एक्स-फेक्टर' के जज के तौर पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस समय निकोल टेनिस प्लेयर ग्रिगोर दिमिट्रोव को डेट कर रही हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Thu, 13 Oct 2016 02:33 PM (IST) Updated:Thu, 13 Oct 2016 02:42 PM (IST)
बच्‍चे होने से पहले शादी कर लेना चाहती हैं ये एक्‍ट्रेस...!

नई दिल्ली। भारत में आज भी शादी से पहले प्रेग्नेंट होना गलत माना जाता है, लेकिन विदेशों में ऐसा नहीं है। हॉलीवुड में एक्ट्रेसेस का शादी से पहले मां बनना एक आम बात है। लेकिन सिंगर निकोल शेरजिंगर की इच्छा है कि वो बच्चे होने के पहले शादी कर लें। उनका क्रिश्चियन मूल्यों में पूरा विश्वास है। यही कारण है कि वो अपनी लाइफ को लेकर ऐसा सोचती है।

निकोल इन दिनों 'एक्स-फेक्टर' के जज के तौर पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस समय निकोल टेनिस प्लेयर ग्रिगोर दिमिट्रोव को डेट कर रही हैं। निकोल का कहना है 'मैं अपने जीवन का बड़ा फैसला बेहतरीन रिलेशनशिप के बूते लेना चाहती हूं। मेरा विश्वास सबसे पहले आता है। मैं पहले अपने लिए पति खोजना चाहती हूं। इसके बाद मैं बच्चे करना चाहूंगी। सबकुछ अपने समय के हिसाब से होगा। बीते कुछ समय से मेरा ध्यान करियर पर था। इसलिए नई इस बारे में सोचा नहीं था।'

इस एक्ट्रेस ने कराया हॉट टॉपलेस फोटोशूट, खुद को बताया सेक्स वर्कर

निकोल ने बताया, 'इस साल मैं पति तलाश करने में ध्यान लगा रही हूं। इसके बाद बच्चों पर। हालांकि यह जब होना है, तभी होगा मगर मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती हूं। जिस दिन मेरी शादी होगी। इसके बाद बच्चे होंगे। मेरा परिवार भी होगा। मगर मेरा करियर भी इस दौरान जारी रहेगा।'

बता दें कि निकोल इससे पहले फॉर्मूला वन रेसर ड्राइवर लुइस हेमिल्टन को डेट कर चुकी हैं। दोनों की रिलेशनशिप आठ साल तक चली थी। बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। फरवरी 2015 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

chat bot
आपका साथी