Ranveer Singh Photos : रणवीर सिंह के इस लुक का जमकर उड़ रहा मज़ाक, लोग बोल 'बाबा लाल परी बने हैं'

Ranveer Singh Weird Outfit बॉलीवुड एक्टर ‘रणवीर सिंह’ जितना अपनी फिल्मों की वजह से खबरों में रहते हैं। उतना ही वो अपनी अजोब-गरीब हरकत और कपड़ों की वजह से चर्चा में रहते हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 11:17 AM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 02:33 PM (IST)
Ranveer Singh Photos : रणवीर सिंह के इस लुक का जमकर उड़ रहा मज़ाक, लोग बोल 'बाबा लाल परी बने हैं'
Ranveer Singh Photos : रणवीर सिंह के इस लुक का जमकर उड़ रहा मज़ाक, लोग बोल 'बाबा लाल परी बने हैं'

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर ‘रणवीर सिंह’ जितना अपनी फिल्मों की वजह से खबरों में रहते हैं। उतना ही वो अपनी अजोब-गरीब हरकत और कपड़ों की वजह से चर्चा में रहते हैं। रणवीर को अक्सर अजीब-अजीब आउटफिट्स में देखा जा चुका है। इस वजह से वो काफी ट्रोल भी होते हैं, लेकिन इस बात से उन्हें कोई नहीं पड़ता। बीते दिनों आईफा 2019 में भी वो एक अजीब से आउटफिट में पहुंचे थे। अब वो एक बार फिर से कुछ ऐसे ही कपड़ों में नजर आए हैं जिनकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह एक डबिंग स्टूडियो पहुंचे जहां उन्होंने ऐसे कपड़े पहन रखे थे जिसे देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। इस दौरान रणवीर ने लाल रंग की हुडी (स्वैट शर्ट) पहनी हुई थी जो घुटनों से भी ज्यादा नीचे थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक जींस और लाइट ग्रीन कलर के शूज पहन रखे थे। हाथ में उन्होंने एक स्पीकर ले रखा है जिसमें वो लगातार गाना सुन रहे थे।

इस लुक में रणवीर की कई फोटोज वायरल हुई हैं जिनका काफी मज़ाक बन रहा है। कोई उन्हें तांत्रिक कह रहा है तो कोई उनका जोकर कहकर उनका मज़ाक उड़ा रहा है। कोई तो रणवीर सिंह को लाल परी बता रहा है। वैसे कपड़ों और लुक को लेकर रणवीर सिंह का ट्रोल होना कोई नहीं बात नहीं है। कुछ दिन पहले जब वो आईफा 2019 में सूट के ऊपर स्टोल डालक गए थे तब भी उनका काफी मज़ाक बना था। खुद दीपिका पादुकोण ने एक मीम शेयर रणवीर सिंह की खिंचाई की थी। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर बहुद जल्द फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

Baba Ka Jawab Nahi....😜😘😘😘😘 Love The Look Totally 😜😜😜😜😜 #ranveersingh snapped at dubbing studio in bandra tonight #manavmanglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on Oct 1, 2019 at 10:54am PDT

 

View this post on Instagram

Swag Unlimited #RanveerSingh post dubbing in Mumbai today #ManavManglani #wednesday

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on Oct 1, 2019 at 12:03pm PDT

chat bot
आपका साथी