रणवीर सिंह ने ठुकराया संजय लीला भंसाली की फिल्म का ऑफर, आलिया भट्ट थीं फिल्म की हीरोइन

संजयलीला भंसाली ने फिल्म गंगूबाई में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह को एक कैमियो रोल ऑफर किया था जिसके लिए उन्होंने इनकार कर दिया है।

By Ifat QureshiEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 02:10 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 02:10 PM (IST)
रणवीर सिंह ने ठुकराया संजय लीला भंसाली की फिल्म का ऑफर, आलिया भट्ट थीं फिल्म की हीरोइन
रणवीर सिंह ने ठुकराया संजय लीला भंसाली की फिल्म का ऑफर, आलिया भट्ट थीं फिल्म की हीरोइन

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर में से एक संजयलीला भंसाली की ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं लेकिन अब रणवीर सिंह ने उनकी आगामी फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। रणवीर सिंह से पहले सलमान खान ने भी संजयलीला की फिल्म इंशाल्लाह से अपना पलड़ा झाड़ लिया था जिसके बाद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। अब देखना होगा कि रणवीर सिंह के रिजेक्शन के बाद आलिया भट्ट के साथ कौन नज़र आने वाला है।

फिल्म इंशाल्लाह के रुक जाने के बाद संजयलीला भंसाली ने अपनी दूसरी फिल्म गंगूबाई की तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में नज़र आएंगी। इस फिल्म में कैमियो करने के लिए मेकर्स द्वारा एक लीड एक्टर की तलाश की जा रही है। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस रोल को रणवीर सिंह को ऑफर किया गया था लेकिन रणवीर ने इसे करन से इनकार कर दिया है।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह से पहले प्यार का पंचनामा फेम एक्टर कार्तिक आर्यन को भी इस फिल्म में रोल दिए जाने की खबर आई थी जिसपर अभी तक कोई भी पुष्ठी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Kabir Singh के बाद शाहिद कपूर इस सुपरहिट तेलुगु फ़िल्म के रीमेक में आएंगे नज़र, निभाएंगे ऐसा रोल

आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई फिल्म एस हुसैन की किताब माफिया क्वींन्स ऑफ मुंबई पर आधारित है। 60 दशक दर्शाने वाली इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई कोठेवाली की भूमिका में नज़र आने वाली हैं। गंगूबाई को उस समय की सबसे चर्चिच अंडरवर्ल्ड की महिलाओं में से एक माना जाता था। उन्हें बचपन में ही वेश्यावृति में ढकेल दिया गया था जिसके बाद आगे जाकर गंगूबाई कमाठीपुरा के एक वेश्यालय की मुखिया बन गई थीं।

आपको बताते चलें कि रणवीर सिंह इससे पहले भी संजयलीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। ये सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं।

chat bot
आपका साथी