रणवीर सिंह ने दीपिका की फोटो को देखकर किया ये शानदार कमेंट

मंगलवार की रात को हुए सोनम कपूर और आनंद आहूजा के वेडिंग रिसेप्सन की पार्टी में रणवीर सिंह जमकर नाचे थे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 09 May 2018 04:19 PM (IST) Updated:Thu, 10 May 2018 01:19 AM (IST)
रणवीर सिंह ने दीपिका की फोटो को देखकर किया ये शानदार कमेंट
रणवीर सिंह ने दीपिका की फोटो को देखकर किया ये शानदार कमेंट

मुंबई। बॉलीवुड की ओम शांति ओम गर्ल दीपिका पादुकोण हाल ही में एक इवेंट पर पहुंची थीं। यहां पर सबकी नजर दीपिका पर ही थी। खास बात यह है कि, दीपिका का ओवरअॉल लुक इतना अट्रेक्टिव था कि जैसे ही उन्होंने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की तो उस पर लाइक्स की बाढ़ आई गई और वह फोटो वायरल होने लगी। इस फोटो को लेकर दीपिका के बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है।

दरअसल, दीपिका हाल ही में मेट गाला इवेंट पर पहुंची थी जहां पर उन्होंने रेड कलर का गाउन कैरी किया हुआ था। यह ड्रेस बाकी ड्रेस से अलग थी जिसकी लेंथ काफी थी। लॉन्ग गाउन में दीपिका का लुक अट्रेक्टिव लग रहा था। यहां की फोटो को दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो शेयर करने के बाद दीपिका के फैंस के लाइक आना शुरू हो गए और धीरे-धीरे यह फोटो वायरल होने लगी। इस पर न सिर्फ लाइक्स बल्कि कमेंट्स भी आ रहे हैं। आपको खास बात बता दें कि, इस फोटो को देखकर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया। रणवीर सिंह ने कमेंट् में सिर्फ एक शब्द लिखा है उफ्फ और साथ में एक इमोजी भी है। बता दें कि, दीपिका ने इस इवेंट में अमेरिकी फैशन डिजाइनर प्रबल गर्ग द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहना था।

यह भी पढ़ें: सोनम की शादी में गिले शिकवे दूर, ऐश्वर्या भी आयीं और सोनम के ऑनस्क्रीन सांवरियां

Monday,7th May,2018 #MET2018 @prabalgurung @harryjoshhair @sandhyashekar @shaleenanathani

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on May 8, 2018 at 9:20am PDT

रणबीर भी रणवीर और दीपिका की शादी कुछ समय पहले तक दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की बातों ने खबरों के बाजार को गर्म कर दिया था। उस समय कहा जा रहा था कि दोनों ने अपने पैरेंट्स से शादी की बात की और अपने पैरेंट्स के कहने पर साल भर में ही शादी कर लेंगे। कहा जा रहा था कि दोनों परिवार मिल कर शादी की तारीख निकलवा रहे हैं। दोनों एक दूसरे की फैमली के साथ डिनर पर भी गए। कहा जा रहा था कि दोनों के माता पिता ने मिल कर सितंबर और दिसंबर में चार तारीखें शादी के लिए तय की हैं। खबर है कि बॉलीवुड का ये पसंदीदा कपल विदेश में डेस्टीनेशन वेडिंग प्लान कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: सोनम कपूर के रिसेप्शन में शाहरुख़-सलमान ने साथ में किया जबरदस्त डांस

बताते चलें कि, मंगलवार की रात को हुए सोनम कपूर और आनंद आहूजा के वेडिंग रिसेप्सन की पार्टी में रणवीर सिंह जमकर नाचे थे। 

chat bot
आपका साथी