कपूर खानदान का टशन: बैगन का भर्ता और जंगली मटन

रणबीर को फिल्मों में हीरो का काम करने के लिए अपने वजन पर काबू रखना पड़ा है जबकि करीना कपूर अपवाद रही हैं, जो शादी के पहले साइज़ ज़ीरो तक हो चुकी हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Tue, 10 Apr 2018 03:11 PM (IST) Updated:Tue, 10 Apr 2018 03:11 PM (IST)
कपूर खानदान का टशन: बैगन का भर्ता और जंगली मटन
कपूर खानदान का टशन: बैगन का भर्ता और जंगली मटन

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। हमेशा ही कपूर खानदान के लोग सरेआम ये कहते आये हैं कि वो इसलिये कुछ ज़्यादा ही ‘भरेपूरे’ हैं क्योंकि वो खाते-पीते घर के लोग हैं और फूड उनकी कमजोरी है। रणबीर कपूर ने भी अपने घर में होने वाली पार्टियों का मेन्यू सबको बता दिया है।

रणबीर कपूर ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कपूर खानदान में जब भी कोई पार्टी का अवसर होता है, जहां पर पूरा परिवार एकत्र आने वाला होता है तो ऐसे में खाने में भले ही कोई भी डिश हो लेकिन दो डिश ऐसी है जिनके बिना कपूर खानदान की कोई भी पार्टी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि पहला है जंगली मटन और दूसरा है बैंगन का भर्ता। इन दोनों के बिना कपूर खानदान की पार्टीज़ अधूरी होती है। इस मौके पर रणबीर कपूर ने उनके पसंदीदा मुंबईया खानपान के बारे में कहा कि चूंकि वह मुंबई से है तो वह जब भी कोई भी डायट नहीं कर रहे होते हैं तब वह बांद्रा का डोसा या पाली हिल की पानीपुरी या जुहू का चाइनीस खाना या अंडा पाव और चीज सैंडविच जैसी चीजें बहुत पसंद करते है। उन्होंने मुंबई के स्ट्रीट फ़ूड को विश्वस्तरीय बताया। गौरतलब है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं । उनके अलावा इस फिल्म में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। शूटिंग इन दिनों जोरों पर चल रही है। वो जल्द ही संजय दत्त के बायोपिक में भी नज़र आयेंगे।

कपूर परिवार में पृथ्वीराज कपूर से लेकर चौथी पीढी तक सभी बड़े ही हृष्ट पुष्ट रहे हैं। रणबीर को फिल्मों में हीरो का काम करने के लिए अपने वजन पर काबू रखना पड़ा है जबकि करीना कपूर अपवाद रही हैं, जो शादी के पहले साइज़ ज़ीरो तक हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: The Meg Trailer: 75 फुट की शार्क का ख़तरनाक खेल, रोंगटे खड़े करने वाले नज़ारे

chat bot
आपका साथी