Alia Ranbir Breakup : तो क्या इस वजह से टूट गया आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिश्ता?
Ranbir Alia Break Upआलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसी बीच परेशान करने वाली खबरें आ रह
नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच कुछ परेशान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं। खबरों की मानें तो रणबीर और आलिया के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं खबरें तो ये तक हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, और ब्रेकअप की वजह बताई जा रही है रणबीर का व्यवहार।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक आलिया के लिए रणबीर का बर्ताव कुछ ठीक नहीं है इसलिए दोनों का ब्रेकअप हो गया है। वहीं स्पॉटब्वॉय की खबर की मानें तो, कोरोना वायरस की वजह से रणबीर बीते दिनो मुंबई में ही थे, लेकिन तब भी दोनों के बीच ना कोई मुलाकात हुई ना बात हुई। हालांकि ईटीटाइम्स ने इस कपल से जुड़े सोर्स से बात की तो उन्होंने इन खबरों को महज़ अफवाह बताया है। उनके मुताबिक, ये सारी रिपोर्ट्स बेबुनियाद और झूठी हैं। रणबीर और आलिया अब भी साथ हैं।
View this post on Instagram A post shared by FILMY 🎼 { MUSIC & BOLLYWOOD } (@filmyjaam) on Mar 16, 2020 at 9:45am PDT
आपको बता दें कि आलिया ने बीती 15 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन बहन शाहीन भट्ट और अपनी गर्ल गैंग के साथ मनाया। लेकिन उसके बाद एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई जिसमें रणबीर कपूर उन्हें किस करते नजर आ रहे थे। उस फोटो में रणबीर और आलिया के अलावा अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी थे। फोटो को नताशा पूनावाला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। लेकिन अब खबरें ये हैं कि रणबीर तो आलिया की बर्थडे पार्टी में शामिल ही नहीं हुए। ऐसे में ये कहना थोड़ा मुश्किल है कि वो फोटो आलिया के बर्थडे पार्टी के दौरान की थी या फिर किसी और दिन की।
A post shared by INDIAN CELEBRITIES (@indian_celebrities_) on Mar 16, 2020 at 6:50am PDT
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आएंगी।