Ram Setu on Diwali 2022: राम सेतु दिवाली पर होगी रिलीज, अक्षय कुमार ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर दी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

Ram Setu on Diwali 2022 फिल्म राम सेतु दिवाली पर रिलीज होनेवाली हैl इस फिल्म को लेकर सभी कलाकार बहुत उत्साहित हैl फिल्म की रिलीज की जानकारी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर दी हैl इसे लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Apr 2022 09:00 PM (IST) Updated:Fri, 29 Apr 2022 06:56 AM (IST)
Ram Setu on Diwali 2022: राम सेतु दिवाली पर होगी रिलीज, अक्षय कुमार ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर दी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर
Ram Setu on Diwali 2022: फिल्म राम सेतु में अक्षय कुमार की अहम भूमिका हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl Ram Setu on Diwali 2022: अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि उनकी आगामी फिल्म राम सेतु दीवाली 2022 में रिलीज होगीl इस फिल्म में उनके अलावा जैकलीन फर्नांडिस और सत्यदेव की अहम भूमिका होगीl उन्होंने एक तस्वीर शेयर की हैl इसमें इन तीनों को देखा जा सकता हैl अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की फिल्म राम सेतु इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैl गुरुवार को अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ा नया लुक शेयर किया हैl इसके साथ उन्होंने जानकारी दी कि यह फिल्म इस वर्ष दिवाली पर रिलीज होगीl

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की फिल्म राम सेतु में अहम भूमिका है

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैl तस्वीरें शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, 'राम सेतु की दुनिया की एक झलक.. यह फिल्म सिनेमाघरों में 2022 की दिवाली में रिलीज होगीl' अभिनेता सत्यदेव ने भी यहीं तस्वीर की है और उन्होंने लिखा है, 'या तो आप दुनिया के शिकार हो सकते हैं या खजाना ढूंढते हुए एक एडवेंचर में भाग ले सकते हैl मैं इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बहुमूल्य एडवेंचर से जुड़ाl मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा हैl मेरी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर कर रहा हूंl यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगीl'

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म राम सेतु अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रिलीज होगी

सिनेमाघरों में फिल्म राम सेतु रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रिलीज होगीl फिल्म के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा, 'राम सेतु एक एक्शन एडवेंचर फिल्म हैl इस प्रकार की फिल्म देश में नहीं बनी हैl सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अमेजन प्राइम के माध्यम से यह फिल्म 240 देशों में उपलब्ध होगीl'

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

राम सेतु का निर्देशन डॉक्टर चंद्रप्रकाश त्रिवेदी कर रहे हैं

इस फिल्म का निर्देशन डॉक्टर चंद्रप्रकाश त्रिवेदी कर रहे हैंl अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl 

chat bot
आपका साथी