Ramu Teaser: आ रही है राम गोपाल वर्मा की बायोपिक 'रामू', फर्स्ट लुक जारी

Ramu Teaser रामू नाम की इस फ़िल्म में रामगोपाल वर्मा की बायोपिक दिखाई जाएगी। ख़ास बात है कि इस फ़िल्म को रामगोपाल वर्मा ने खु़द लिखा है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2020 07:03 PM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2020 07:10 PM (IST)
Ramu Teaser: आ रही है राम गोपाल वर्मा की बायोपिक 'रामू', फर्स्ट लुक जारी
Ramu Teaser: आ रही है राम गोपाल वर्मा की बायोपिक 'रामू', फर्स्ट लुक जारी

नई दिल्ली, जेएनएन। Ramu Teaser: फ़िल्म दुनिया के जबरदस्त निर्देशकों में शामिल रामगोपाल वर्मा लगातार फ़िल्में बनाते रहते हैं। अब कंपनी और सरकार जैसी आईकॉनिक फ़िल्म बनाने वाले रामगोपाल वर्मा के ऊपर ही फ़िल्म आ रही है। 'रामू' नाम की इस फ़िल्म में रामगोपाल वर्मा की बायोपिक दिखाई जाएगी। ख़ास बात है कि इस फ़िल्म को रामगोपाल वर्मा ने खु़द लिखा है। बुधवार यानी 26 अगस्त को इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। 

फर्स्ट लुक को रामू सिर्फ रामू का नाम ही नज़र आया है। हालांकि, इस पोस्टर के जरिए काफी कुछ कहने की कोशिश की गई है। नाम में कई शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। नाम के पीछे रामगोपल वर्मा का चेहरा है। वो काफी गहरे चिंतन में नज़र आ रहे हैं। ख़ास बात है कि यह बायोपिक का फर्स्ट पार्ट है। यानी अभी दूसरा पार्ट आना बाकी है। पोस्टर शेयर करते हुए रामगोपाल वर्मा ने लिखा- 'ये रहा मेरी बोयोपिक 'रामू' की फर्स्ट लुक मोशन पिक्चर'। फ़िल्म को दोरसी तेजा निर्देशित कर रहे हैं। 

pic.twitter.com/mbfOTRj8KJ

— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) August 26, 2020

Here is the first look motion poster of my biopic “RAMU” #RgvBiopic #BommakuCreations https://t.co/1K0midTXHb" rel="nofollow

— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) August 26, 2020

कौन है राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा फ़िल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशक हैं। वह हिंदी, तेलुगु और अन्य भाषाओं में फ़िल्म बनाते रहे हैं। रामू ने अपने करियर की शुरुआत शिवा से की। तेलुगु फ़िल्म के रामू को काफी तारीफें मिलीं। इसके बाद वह लगातार तेलुगु फ़िल्में बनाते रहे। पहली ख़ालिस हिंदी फ़िल्म बनी उनकी रंगीला बनाई। आमिर ख़ान और उर्मिला मातोंडकर स्टारर इस फ़िल्म के लिए रामू को फ़िल्मफेयर में नॉमिशन मिला। रामू को असली पहचान साल 1998 में आई फ़िल्म सत्या से मिला। मनोज बाजपेयी और सौरभ शुक्ला जैसे एक्टर सज़ी फ़िल्म आज भी आईकॉनिक में गिनी जाती है। फ़िल्म को फ़िल्म फेयर अवॉर्ड मिला। यह वह दौर था, जब रामू ने लगातार आउटसाइडर्स को हीरो बना दिया। सत्या में इस वक्त फेमस निर्देशक अनुराग कश्यप भी जुड़े हुए थे। 

कुछ समय के बाद उनकी फ़िल्म शूल नेशनल अवॉर्ड मिला। इसके बाद रामू ने कंपनी, डी, भूत,  वास्तव और सरकार जैसी जबरदस्त फ़िल्में बनाई। रामू को शोहरत के साथ-साथ विवादों को भी साथ मिला। अब देखना है कि यह फ़िल्म लोगों से कितना प्रभावित करती है?

chat bot
आपका साथी