तो क्या सुनील ग्रोवर के बाद राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी को भी लगा स्त्री वाला भूत

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 31 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 01 Aug 2018 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 01 Aug 2018 11:35 PM (IST)
तो क्या सुनील ग्रोवर के बाद राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी को भी लगा स्त्री वाला भूत
तो क्या सुनील ग्रोवर के बाद राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी को भी लगा स्त्री वाला भूत

मुंबई। कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का भाभी वाला किरदार आपको याद होगा। सुनील ग्रोवर किस प्रकार महिला का रूप लेकर सबको हंसाया करते थे। लेकिन ये क्या, अब लगता है कि अभिनेता राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी को भी स्त्री का भूत सवार हो गया है। 

यकीन नहीं होता तो आप खुद तस्वीर में देख लीजिए। तस्वीर में देख सकते हैं कि किस प्रकार राजकुमार राव और ंपंकज त्रिपाठी महिला के लिबास में नज़र आ रहे हैं। खैर, आपको बता दें कि, ये दोनों अभिनेता एेसा अपनी फिल्म स्त्री में करते नज़र आएंगे। दरअसल, फिल्म स्त्री का एक प्रमोशनल गाना 2 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। इस गाने में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी कुछ एेसा ही करते नज़र आएंगे। यह गाना दिनेश विजन का है जिसके बोल मिलेगी मिलेगी हैं। यह एक डांस नंबर होगा। 

यह भी पढ़ें: जानिये आमिर खान फिल्म फ्लॉप हो जाने पर कितना पैसा लेते हैं

फिल्म स्त्री एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। फिल्म स्त्री में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विजय राज की अहम भूमिका है। आपको याद होगा इसी साल पंकज त्रिपाठी के साथ राजकुमार राव की एक फिल्म न्यूटन भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए गयी थी। फिल्म का ट्रेलर जो कि कुछ दिन पहले रिलीज किया गया है, इसमें श्रद्धा कपूर एक डरावनी भूतनी के किरदार में नज़र आ रही है। वह डराने के साथ-साथ हंसाती भी हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव दर्जी के किरदार में दिखने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने कई महीनों तक ट्रेनिंग भी ली है। ट्रेलर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर हैं लेकिन बाद में यह पता चलता है कि वो भूत है और सिर्फ पूजा पर ही हर साल आती है। यह बात जैसे ही पता चलती है तो सभी उससे डरने लगते हैं। 

यह भी पढ़ें: कंगना ने प्रियंका से की ‘निक’ वाली बात, और सबको बता भी दिया

आपको एक खास बात बता दें कि, स्त्री के लिए अभिनेता राजकुमार राव ने सिलाई सीखी है। इसके लिए राजकुमार ने एक महीने का प्रशिक्षण लिया और इस दौरान उन्होंने ब्लाउज से लेकर शर्ट तक बनाना सीख लिया। उन्होंने कहा था, 'मैं बॉडी डबल की मदद नहीं लेना चाहता था। मैं सब कुछ खुद ही करना चाहता था, इसके लिए मैंने खुद एक सिलाई मशीन खरीदी और मुंबई के एक दर्जी से सिलाई करना सीखा। मेरे लिए चंदेरी के सेट पर एक दर्जी मौजूद रहता था, जो मुझे सिलाई का सही तरीका बताता था।'

chat bot
आपका साथी