तो इसलिए एक ड्रेस को कई बार पहनती हैं प्रियंका चोपड़ा

जैसा की बॉलीवुड के स्टार्स एक ड्रेस को दोबारा न पहनने के लिए चर्चा में रहते हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने इसकी तस्वीर बदलने की पहल कर दी है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रियंका को एक ही कपड़े दोबारा या बार-बार पहनने पर कोई ऐतराज नहीं है।

By Edited By: Publish:Wed, 31 Oct 2012 12:31 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2012 12:51 PM (IST)
तो इसलिए एक ड्रेस को कई बार पहनती हैं प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली। जैसा की बॉलीवुड के स्टार्स एक ड्रेस को दोबारा न पहनने के लिए चर्चा में रहते हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने इसकी तस्वीर बदलने की पहल कर दी है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रियंका को एक ही कपड़े दोबारा या बार-बार पहनने पर कोई ऐतराज नहीं है।

प्रियंका चोपड़ा के स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने सोशल मीडिया पर इस बात की पहल की है कि अब स्टार्स को एक ही कपड़ें दोबारा पहनने में कोई ऐतराज नहीं है। जहां बॉलीवुड स्टार्स एक दिन में कई बार अपने कपड़े बदलते हैं, वहीं ग्लोबल वार्मिग के बढ़ते खतरे से बचने और पर्यावरण को इको-फ्रेंडली रखने के लिए इन लोगों ने यह फैसला लिया है।

यही नहीं स्टार्स ने युवाओं से अपील की है कि वह जिस तरह से स्टार्स को अपना आइकॉन समझकर उनकी ही तरह कपड़े व गहने दोबारा नहीं पहनते हैं, यह बिल्कुल गलत है। ऐसा करना नहीं चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी